Edited By Priyanka rana,Updated: 25 Mar, 2019 10:40 AM
न्यू चंडीगढ़ के गांव सिसवां के जगलों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला।
नयागांव(मुनीष) : न्यू चंडीगढ़ के गांव सिसवां के जगलों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। एस.एच.ओ. राजेश हस्तीर ने बताया कि सूचना मिली कि सिसवां के जगलों में शव पेड़ से लटका हुआ है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पहचान करनी चाही पर कोई पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 दिन पुराना है, जो बदबू मार रहा था और जानवरों ने भी उसे नोच डाला था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की पर कोई पता नहीं चला।