120 ग्राम हैरोइन सहित दो गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jul, 2018 08:37 AM

two arrested with 120 grams of heroin

एस.टी.एफ. ने 120 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोहाली (कुलदीप): एस.टी.एफ. ने 120 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल कौशल निवासी फेज-7 मोहाली और हरजिन्द्र सिंह उर्फ हनी निवासी एकमे हाइट्स छज्जू माजरा (खरड़) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि सूचना मिली थी कि साहिल कौशल नाम का युवक दिल्ली से हैरोइन लेकर आया है। वह खालसा कालेज फेज-3ए मोहाली के रास्ते पर खड़ा अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस की टीम ने रेड मारकर उसके कब्जे में से 70 ग्राम हैरोइन बरामद की। 

 

साहिल ने बताया कि उसका एक और साथी हरजिन्द्र सिंह उर्फ हनी भी उसके साथ दिल्ली से हैरोइन लेकर आया है। पुलिस ने हरजिन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार करके उस के कब्जे में से 50 ग्राम हैरोइन बरामद कर ली है। दोनों खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

 

नशामुक्ति केंद्र चलाने वाला ही बन गया तस्कर
आरोपी साहिल कौशल के खिलाफ चंडीगढ़ और मोहाली में स्नैचिंग के 9 और तस्करी के दो केस दर्ज हैं। दूसरे आरोपी हरजिन्द्र सिंह उर्फ हनी से पूछताछ में बताया है कि वह कुछ समय पहले पंजाब के अमलोह शहर में नशा मुक्ति केंद्र चलाता था। वहां पर खुद ही नशे करने लग गया और तस्करी का धंधा शुरू कर दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!