इंटर स्टेट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 30 बाइक बरामद

Edited By pooja verma,Updated: 28 Aug, 2018 11:43 AM

two members of inter state gang arrested 30 bike recovered

पी.जी.आई. से बुड़ैल जेल जा रही चंडीगढ़ पुलिस की बस से उतरकर विचाराधीन कैदी सोमवार दोपहर को सैक्टर 40/41 लाइट प्वाइंट से फरार हो गया।

चंडीगढ़ (सुशील):पी.जी.आई. से बुड़ैल जेल जा रही चंडीगढ़ पुलिस की बस से उतरकर विचाराधीन कैदी सोमवार दोपहर को सैक्टर 40/41 लाइट प्वाइंट से फरार हो गया। पुलिसकर्मी कैदी को पकडऩे के लिए पीछे दौड़े। इतने में बस में बैठे दो और कैदी उतरकर भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मी ने मौके पर दबोच लिया। 

 

बस से कैदी फरार होने की सूचना आला अफसरों ओर पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद ट्राईसिटी पुलिस को अलर्ट किया गया। फरार हुए कैदी की पहचान नयागांव निवासी राजविंदर सिंह के रूप में हुई है। राजविंदर सिंह बुडै़ल जेल में एन.डी.पी.एस. एक्ट मामले में बंद था। उस पर सैक्टर-3 थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज है। ए.एस.आई. बलदेव कुमार की शिकायत पर सजायाफ्ता कैदी राजविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

 

दो और भी थे भागने की फिराक में
पुलिस लाइन में तैनात ए.एस.आई. बलदेव कुमार ने सैक्टर 39 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसकी ड्यूटी बुडै़ल जेल में बंद विचाराधीन कैदी राजविंदर समेत तीन का पी.जी.आई. में इलाज करवाकर लाने लगी थी। सैक्टर-40/41 लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट होने पर चालक ने बस रोक ली। इतने में कैदी राजविंदर बस में खड़ा हुआ और हैड कांस्टेबल को धक्का मारकर बस की खिड़की खोलकर सैक्टर-40 की तरफ दौड़ पड़ा। 

 

हैड कांस्टेबल सतपाल और अन्य पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े। कैदी के भागने के बाद बस में बैठे दो कैदी और बस से उतरकर भागने लगे। बस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों कैदी को पकड़कर बस में बैठा लिया। 

 

पुलिस ने बताया कि कैदी के पीछे भाग रहे हैड कांस्टेबल सतपाल भी सैक्टर-41 के स्कूल की दीवार पर चढ़ते हुए घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कैदी को पकडऩे के लिए टीमें बना दी हैं। जल्द ही कैदी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 

पंजाब में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले 
पुलिस ने बताया कि हिरासत से फरार विचाराधीन कैदी राजविंदर सिंह पर पंजाब में तीन एन.डी.पी.एस., एक धोखाधड़ी और एक धारा 304 के तहत केस दर्ज हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ सैक्टर-3 थाने में आरोपी पर एक एन.डी.पी.एस. का मामला दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!