Edited By pooja verma,Updated: 13 Sep, 2018 08:26 PM
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) ने कार सवार दो तस्करों को संगरूर के समराला मोड पर काबू किया है।
चंडीगढ़ (सुशील):नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) ने कार सवार दो तस्करों को संगरूर के समराला मोड पर काबू किया है। तलाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीट के अंदर से 3 किलो 450 ग्राम अफीम बरामद हुई है। तस्करों की पहचान फरीदकोट निवासी हरजिंदर सिंह और मोगा निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई।
एन.सी.बी. ने बताया कि दोनों तस्कर बिहार से अफीम लेकर आए थे और उन्होंने मोगा में सप्लाई करनी थी। एन.सी.बी. ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एन.सी.बी. के जोनल डायरैक्टर मोहिंदर जीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिहार से दो तस्कर गाड़ी नंबर पी.बी. 22 एफ 8844 में अफीम लेकर मोगा की तरफ जा रहे हैं।
इस पर टीम ने वीरवार सुबह संगरूर समराला मोड़ पर नाका लगाया। एन.सी.बी. ने गाड़ी को रोका। गाड़ी की पिछली सीट को जब खोलकर देखा तो वहां से अफीम बरामद हुई। आरोपियों को मोगा में अफीम सप्लाई करनी थी। एन.सी.बी. ने बताया कि वह दो साल से ड्रग तस्करी कर रहे थे।