Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Feb, 2019 10:46 AM
मजदूरों को निशाना बनाते हुए उनके साथ स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को सैक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़(संदीप): मजदूरों को निशाना बनाते हुए उनके साथ स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को सैक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहाली के रहने वाले अमनदीप सिंह और कसीम अली के तौर पर हुई है। पुलिस को दोनों से 5 मोबाइल भी बरामद किए हैं। अमनदीप के खिलाफ मोहाली में पहले भी स्नैचिंग और एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस दर्ज है।
मजदूरों को बनाते थे निशाना
पुलिस के मुताबिक 13 फरवरी को सैक्टर-31 थाना एरिया में बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद एस.एच.ओ. राजदीप सिंह की सुपरविजन में एक टीम बनाई गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सैक्टर-47 में नाकाबंदी कर काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाकी के पांच मोबाइल मोहाली, सोहाना व मटौर के एरिया से चुराए हैं। पुलिस ने वारदातों में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी लेबर का काम करने वालों को ही टारगेट करते थे, जो शाम को अपना काम खत्म कर घर लौट रहे होते थे। आरोपी अमनदीप सिंह मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में पेशेंट केयर का काम करता है।