Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Apr, 2020 01:53 PM
कोरोना महामारी के बीच जिले के लोगों को रात-दिन एमरजैंसी आवाजाई वाहन मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है।
मोहाली(राणा) : कोरोना महामारी के बीच जिले के लोगों को रात-दिन एमरजैंसी आवाजाई वाहन मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए प्रशासन ने उबर असेंशल व उबर मैडिकल से समझौता किया है। यह जानकारी डी.सी. गिरीश दियालन ने दी। उन्होंने कहा कि 24 वाहन 24 घंटे एमरजैंसी सेवा में लोगों की सहायता करेंगे।
उबर सिर्फ मैडिकल जरूरतों के लिए बीमार रोगियों को सरकारी/ प्राइवेट/अस्पताल/क्लीनिक/ फार्मेसी ले जा सकेंगे। वाहनों में 2 से अधिक लोग ड्राइवर के अलावा नहीं ले जा सकेंगे। इस सुविधा का प्रयोग करने वाले लोगों को कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं करना पड़ेगी। तय खर्च उबर इंडिया की तरफ से किए जाएंगे। इसमें कोई अतिरिक्त कीमत नहीं होगी।
पारदर्शिता को यकीनी बनाने के लिए उबर सारे वाहनों की यात्रा की रिपोर्ट रोजाना नोडल अफसर को देगा। साथ ही तय ड्राइवरों की सेहत जाँच, वाहन की सैनिटाइजेशन, मास्क तथा हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग को यकीनी बनाया जाएगा।
इन वाहनों की सेवा के लिए कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम 172-2270091/78146-41397 पर संपर्क कर सकता है। वहीं इस सेवा का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई होगी। आर.टी.ए. सचिव मोहाली इस सेवा के नोडल अफसर होंगे।
डॉक्टरों व गरीबों को मुफ्त सेवा :
इसके अलावा उबर मैडिकल सेहत व जिला प्रशासन समेत सबसे फ्रंट लाइन में सेवा निभा रहे अधिकारियों के प्रयोग के लिए वाहन मुहैया करवाएगा। ऐसे में उबर इंडिया की ओर से मुफ्त मुहैया करवाने जा रहे 24 वाहन को कम आमदनी समूह के लोगों को सरकारी अस्पताल में लाने और छोड़ने के लिए प्रयोग किया जाएगा। वहीं, उबर इंडिया की तरफ से 24 वाहनों में से 16 दिन व 4 रात के समय सिविल सर्जन, मोहाली के प्रयोग के लिए जिला अस्पताल एस.डी.एच., सी.एच.सीज आदि में प्रयोग किए जाएंगे।