PGI और PU के बीच अंडरपास को मंजूरी, इंजीनियरिंग विभाग ने सर्वे करना किया शुरू

Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Aug, 2019 10:28 AM

underpass clearance

यू.टी. प्रशासन ने पी.जी.आई. और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच बनने वाले अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

चंडीगढ़(साजन) : यू.टी. प्रशासन ने पी.जी.आई. और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच बनने वाले अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। अब इंजीनियरिंग विभाग ने इस जगह का सर्वे करना शुरू कर दिया है। इंजीनियरिंग विभाग का मत है कि अंडरपास उस जगह बनाया जाए, जहां लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बीते दिनों यू.टी. के प्रशासक ने भी इंजीनियरिंग विभाग के साथ इस जगह का दौरा किया था। 

पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट से निकलते ही पी.जी.आई. का फ्रंट वाला मेन गेट है, जहां फिलहाल ज्यादा ट्रैफिक के चलते ट्रैफिक पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। आगे गोल चक्कर से घूमकर वाहन पी.जी.आई. की ओर आते हैं या गोल चक्कर के सामने के गेट से पी.जी.आई. में जाते हैं। इस अंडरपास के बनने से ट्रैफिक की समस्या दूर होने की संभावना है। दोनों तरफ जाने की सुविधा भी लोगों को मिल जाएगी।

जगह फाइनल होने के बाद बनेगी कार्ययोजना :
पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पी.जी.आई.एम.ई.आर.) और पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर के निर्देश पर अंडरपास के लिए एक वास्तविक योजना बनाई जा सकती है। इससे पहले इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है ताकि पता लग सके कि कहां अंडरपास ज्यादा मुफीद रहेगा। इसके लिए विभाग सर्वे करा रहा है। इससे विभाग को बेहतर तरीके से कार्य योजना तैयार करने में मदद मिलेगी। 

सर्वे के बाद ही अंडरपास के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का पता चल सकेगा। सर्वे द्वारा अंडरपास केलिए सड़क पर बिछे पाइपों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अध्ययन किया जाएगा। यू.टी. इंजीनियरिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अंडरपास बनाने का निर्णय पी.जी.आई. में बड़ी तादाद में आने और जाने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!