मैटर्नल एंड चाइल्ड हैल्थ केयर के लिए बनेगी यूनिट

Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Jan, 2019 02:31 PM

unit for maternal and child health care

सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए जाने वाले एम.सी.ए. यानी मैटर्नल एंड चाइल्ड हैल्थ केयर यूनिट को लेकर दोबारा से ड्राइंग बनाई जाएगी।

पंचकूला(आशीष): सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए जाने वाले एम.सी.ए. यानी मैटर्नल एंड चाइल्ड हैल्थ केयर यूनिट को लेकर दोबारा से ड्राइंग बनाई जाएगी। साथ ही अब इसमें सिर्फ दो डिपार्टमैंट चलाने की प्लाङ्क्षनग की जा रही है। इनके अलावा इस यूनिट में दूसरा कोई डिपार्टमैंट नहीं चलाया जाएगा। यूनिट को लेकर हाल ही में ए.सी.एस. हैल्थ डिपार्टमैंट ने भी रिव्यू किया है। इसके बाद अब यूनिट को जल्द तैयार करने के लिए प्लान भी तैयार किया जाएगा।

यूनिट में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए अलग से लेबर रूम,उन्हें एडमिट करने के लिए वार्ड से लेकर छोटे  बच्चों के लिए भी अलग से वार्ड तैयार करवाए जाएंगे। वही ए.सी.एस. ने निर्देश दिए है कि बिल्डिंग की इस तरीके से तैयार करवाई जाए कि मरीजों के हित में अगर बाद में एम.सी.एच. यूनिट की अपग्रेड करना हो तो उसे अपग्रेड किया जा सके। अभी फिलहाल जनरल अस्पताल की बिल्डिंग में एम.आर.आई. सैंटर, एक्स-रे डिपार्टमेंट,कैथ लैब आई.सी.यू. और सी.एम.ओ. का आफिस भी पी.एम.ओ. आफिस में चलाया जा रहा है। 

ए.सी.एस. से मिल चुकी है मंजूरी
हाल ही में ए.सी.एस. हैल्थ डिपार्टमैंट की ओर से जनरल अस्पताल में मीटिंग की थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एम.सी.एच. यूनिट को लेकर भी रिव्यू किया था और डिसीजनलिया कि यूनिट में गायनी और पैडिएट्रिक डिपार्टमेंट के अलावा दूसरा कोई डिपार्टमैंट नहीं खोला जाए। इसके अलावा यूनिट को इस हिसाब से तैयार किया जाएगा कि अगर बाद में इसमे मरीजों के लिए ज्यादा बैड्स की सुविधा देनी पड़ी तो उसे प्रोसैस में लाया जा सके।

पेशैंट्स को देखकर बढ़ाए जाएंगे बैड
पहले गायनी और पैडिएट्रिक डिपार्टमैंट को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद पहले फेज में डिलीवरी के लिए लेबर रूम,गर्भवती महिलाओं के लिए वार्ड,उसके बाद न्यू बोर्न बेबी के लिए वार्ड पैडिएट्रिक और गायनी की अलग-अलग ओ.पी.डी. का बंदोबस्त किया जाएगा। इसके बाद पेशैंट्स की संख्या को देखते हुए बैडों बढ़ाया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!