अर्बन हेल्थ सेंटर में 12 साल के बच्चे पर गिरी ग्रिल

Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Dec, 2019 01:18 PM

urban health center

सैक्टर-16 में हैल्थ डिपार्टमैंट की ओर से अर्बन हैल्थ सैंटर में बिल्डिंग बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन का काम चलाया हुआ है।

पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-16 में हैल्थ डिपार्टमैंट की ओर से अर्बन हैल्थ सैंटर में बिल्डिंग बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन का काम चलाया हुआ है। शुक्रवार को यहां पर 12 साल के बच्चे के ऊपर लोहे की करीब डेढ़ क्विंटल से ज्यादा वजन की ग्रिल गिर गई। 

ग्रिल गिरने से 12 साल के विकास के सिर और मुंह पर काफी ज्यादा चोटें आई हैं। जैसे ही उसके ऊपर ग्रिल गिरी तो उसके सिर पर चोटें लगने के कारण मौके पर काफी ज्यादा ब्लड बिखर गया। पहले तो उसे अर्बन हैल्थ सेंटर में ही ले जाया गया। लेकिन ब्लड ज्यादा बिखरने के कारण उसे सेंटर का डॉक्टर और ठेकेदार ही सैक्टर-6 के जनरल अस्पताल लाए गया। 

पी.जी.आई. में भी बच्चे की हालत बनी हुई है बेहद गंभीर :
डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसकी हालत काफी ज्यादा खराब होने के कारण चंडीगढ़ पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया। वहीं, पी.जी.आई. में भी बच्चे की हालत काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। 

12 साल के विकास सिर और मुंह पर ज्यादा चोटें लगने के कारण काफी ज्यादा क्रिटिकल था। जनरल अस्पताल में ही उसके साँस टूट-टूटकर आ रहे थे, उसे रैफर करने से पहले ही एंबुलैंस को तैयार रहने के लिए बोल दिया था। 

जब बच्चे की हालत में सुधार नहीं आया तो उसे तुरंत एंबुलैंस से पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। एंबुलैंस भी पहले सैक्टर-5/6 की लाइटों पर फंसी और उसके बाद सैक्टर-7/8 की लाइट पॉइन्ट पर व्हीकलों ने रास्ता नहीं दिया। इसके बाद सैक्टर-17/18 राउंड अबाउट पर भी ट्रैफिक में सायरन बजाकर रास्ता लेना पड़ा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!