UT ने मांगे थे 5300 करोड़ मिले 5138.10 करोड़ रुपए

Edited By Priyanka rana,Updated: 02 Feb, 2020 09:11 AM

ut had asked for 5300 crores got 5138 10 crores

केंद्र सरकार ने इस बार भी यू.टी. प्रशासन की ओर से मांगे गए बजट के अनुरूप आवंटन नहीं किया। बीते साल की तुलना में करीब 8 प्रतिशत ज्यादा बजट प्रशासन को दिया गया है।

चंडीगढ़(साजन) : केंद्र सरकार ने इस बार भी यू.टी. प्रशासन की ओर से मांगे गए बजट के अनुरूप आवंटन नहीं किया। बीते साल की तुलना में करीब 8 प्रतिशत ज्यादा बजट प्रशासन को दिया गया है। 

यू.टी. प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार से 5300 करोड़ रुपए मांगे गए थे, जिसमें से 5138.10 करोड़ ही मिले हैं। यानि मांगे गए बजट से करीब 262 करोड़ रुपए कम। इसमें रैवेन्यू हैड में 4693.96 करोड़ व कैपिटल हैड में 494.14 करोड़ दिए गए हैं। पिछली बार के मुकाबले 384.98 करोड़ चंडीगढ़ प्रशासन को ज्यादा मिले हैं। वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 8.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पिछली साल मिले थे 4753.12 करोड़ :
वर्ष 2019-20 के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से गृह मंत्रालय को 5218.03 करोड़ रुपए का बजट बनाकर भेजा गया था, जिसकी जगह 4753.12 करोड़ रुपए ही स्वीकृत किए गए। करीब 465 करोड़ के बजट पर केंद्र सरकार की कैंची चल गई थी।

किस विभाग को मिला कितना बजट
विभाग                     वर्ष 2019-20         वर्ष 2020-21
पुलिस                      499.39                 561.36
शिक्षा                        809.37                843.73
स्वास्थ्य                    513.90                522
ट्रांसपोर्ट                    282.81                294.96
आवास-शहरी विकास   748.84               963.47
बिजली                     958.54               962.75
गांवों के विकास के लिए   6.04               00.00
अन्य                        760.41              989.83
                                                        (राशि करोड़ में)

कैपिटल हैड में काफी इजाफा :
वर्ष 2020-21 के बजट में केंद्र सरकार ने यू.टी. के कैपिटल हैड, जिसका इस्तेमाल नए प्रोजैक्ट के लिए किया जाता है उसमें काफी बढ़ौत्तरी की है। इस हैड में पिछली बार के मुकाबले करीब 92 करोड़ ज्यादा मिले हैं। इससे प्रशासन के अधिकारियों को आस है कि अब शहर के रुके हुए विकास कार्यों में तेजी आएगी। 

पिछली बार यू.टी. के कैपिटल हैड में केंद्र ने 100 करोड़ काट लिए थे, जिससे कुछ विकास कार्य भी पैंडिंग कर दिए गए थे। केंद्र ने यू.टी. के रैवेन्यू हैड में भी 292.47 करोड़ ज्यादा मिले हैं। रैवेन्यू हैड में आने वाला पैसा ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी व अन्य कामों में खर्च किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!