Edited By bhavita joshi,Updated: 27 Jan, 2019 09:21 AM
चंडीगढ़ में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीते शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए।
चंडीगढ़(साजन): चंडीगढ़ में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीते शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। एडवाइजर चंडीगढ़ ने पहली बार इलैक्ट्रर्स फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पहली बार इस्तेमाल की जा रही वी.वी.पैट मशीन के साथ वोट कैसे डाला जाता है, इस संबंधी जानकारी दी गई। मुख्यअतिथि के साथ शिक्षा सचिव बी.एल. शर्मा, आई.ए.एस. अर्जुन शर्मा, एस.डी.एम. ईस्ट साउथ सौरभ मिश्रा, एस.डी.एम. सैंट्रल नाजुक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं सैक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। यहां एडवाइजर मनोज कुमार परिदा मुख्यअतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि नैशनल वोटर्स-डे का थीम है कि कोई वोटर न छूटे। चंडीगढ़ को मॉडल इलेक्शन सिटी बनाना उनका मकसद है। इस मौके पर एडिशनल चीफ इलैक्ट्रोल ऑफिसर एवं डी.सी. मनदीप बराड़ ने लोगों का स्वागत किया।
पहली बार वी.वी.पैट मशीन का किया जा रहा प्रयोग
बता दें कि मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए 2019 में होने वाले संसदीय चुनावों में वी.वी.पैट मशीन प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा वोटर हैल्पलाइन नंबर-1950 जारी किया गया।
50 हजार नए मतदाता हुए शामिल : सिन्हा
चीफ इलैक्ट्रोल ऑफिसर व फाइनैंस सैक्रेटरी चंडीगढ़ अजोय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का एक उत्कृष्ट प्रयासों का ही परिणाम है कि बीते वर्ष चंडीगढ़ में 50 हजार नए मतदाता रजिस्टर किए गए।
छात्रों और शिक्षकों ने समझा मशीन का महत्व
कार्यक्रम के दौरान वी.वी. पैट मशीनों संबंधी छात्रों और शिक्षकों को बताया गया। हैल्पडैस्क के माध्यम से पूरी चुनावी प्रक्रिया को मौजूद लोगों को समझाया गया। कॉलेज के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें चुनाव विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।