भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निगम ने शहर से हटाए वैंडर्स

Edited By Priyanka rana,Updated: 07 Dec, 2019 10:45 AM

vendors

चंडीगढ़ नगर निगम ने शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर कई पार्किंग साइट्स, फुटपाथों और अन्य क्षेत्रों से रेहड़ी-फड़ी वालों को उठाया।

चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ नगर निगम ने शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर कई पार्किंग साइट्स, फुटपाथों और अन्य क्षेत्रों से रेहड़ी-फड़ी वालों को उठाया। निगम ने सुबह 6 बजे ही यह अभियान शुरू कर दिया था, जो रात 9 बजे तक जारी रहा। 

PunjabKesari

अधिकांश शहर अब अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों से मुक्त हो गया है। अभियान शांतिपूर्ण रहा। वैंडर्स लम्बे समय से नो वैंडिंग जोन और इन सार्वजनिक क्षेत्रों पर कब्जा किए बैठे थे। वे सर्वे के बाद निगम द्वारा जगह अलॉट किए जाने के बावजूद भी इन स्थानों को नहीं छोड़ रहे थे। सैक्टर-22 की मार्कीट, सैक्टर-17 प्लाजा से भी वैंडर्स हटा दिए गए। 

PunjabKesari

हालांकि सैक्टर-22 व रामदरबार में कुछ लोगों द्वारा छिटपुट प्रदर्शन किए गए लेकिन कोर्ट के डंडे के आगे वैंडर्स ने पूरी तरह से समर्पण कर दिया। सैक्टर-19 सी में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां की मार्कीट के साथ खाली जगह पर कुल 31 वैंडिंग साइट्स की निशानदेही की गई है। 

PunjabKesari

हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के तहत निगम ने सभी विक्रेताओं को सैक्टर-1 से 6 और सैक्टर 17 से हटा दिया जबकि, बड़ी संख्या में विक्रेताओं को सैक्टर 22 से शिफ्ट कर दिया गया था और केवल 89 विक्रेताओं को उनकी अलॉट साइट्स कारोबार को करने की अनुमति दी गई थी। 

सैक्टर-17 प्लाजा : पिछली रात ही अपना सामान लेकर चले गए थे वैंडर्स :
सैक्टर-17 प्लाजा मेंं वैंडर्स की जगह पुलिस ही पुलिस दिखी। यहां एक भी वैंडर को बैठने नहीं दिया गया। पहले यहां जगह-जगह वैंडर्स का कब्जा होता था। इन्फोर्समैंट स्टाफ ने पुलिस के कड़े पहरे में वैंडर्स को यहां से हटा दिया। बहुत से वैंडर्स को तो रात को ही हटा दिया गया था जिस वजह से शुक्रवार को प्लाजा खुला-खुला नजर आया।

PunjabKesari

अब निगम की टीम पूरे प्लाजा को पानी से धोने के बाद साफ-सफाई करने में जुटी है। प्लाजा में एस.एच.ओ. और डी.एस.पी. ने बताया कि वे लोग अपनी कार्रवाई के लिए शुक्रवार सुबह 6.30 बजे मौके पर पहुंच चुके थे लेकिन वैंडर्स पिछली रात ही अपना सामान लेकर जा चुके थे।

सैक्टर-22: क्रेन से गिराए बांस के ढांचे :
सैक्टर-22 में कुछ विक्रेेताओं ने दावा किया कि उनका नाम निगम की टाऊन वैंडिंग कमेटी द्वारा तैयार पिछली सूची में शामिल है और सैक्टर-22 में साइट अलॉट की थी लेकिन बाद में उन्हें अन्य क्षेत्रों में शिफ्ट करने के लिए मजबूर किया गया था। सैक्टर- 22 के अधिकांश रेहड़ी-फड़ी वालों को सैक्टर-15, मंडी मैदान में शिफ्ट कर दिया गया। 

PunjabKesari

सैक्टर-19 के सदर बाजार व रोड बर्मों पर शुक्रवार को कोई फड़ी नहीं लगी। यहां के फड़ी वालों ने वीरवार रात को ही अपना सामान उठाना शुरू कर दिया था। निगम ने सैक्टर-22 में बने बांस व लकड़ी के ढांचों को क्रेन से हटवाया। निगम के इन्फोर्समैंट विंग के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी 25 साइट्स को यहां से हटा दिया गया है। इस अभियान के दौरान कोई विरोध नहीं देखा गया। निगम ने पुलिस की मदद से वैंडर्स को शिफ्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान निगम कमिश्नर के.के. यादव भी मौजूद रहे। सैक्टर-22 की चिक मार्कीट कई साल से चल रही थी। 

सैक्टर-15 में भी शिफ्टिंग हुई शुरू :
सैक्टर-15 में सबसे ज्यादा नई वैंडिंग साइट बनाई गई है। वहां पर भी पजेशन देने का कार्य जारी था। हालांकि पहले यहां पर और कहीं का वैंडर आने को तैयार नहीं था। इसके अलावा यहां के आर.डब्ल्यू.ए. द्वारा भी वैंडिंग जोन बनाए जाने का विरोध किया जा रहा था लेकिन आज कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ। 

600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था :
चंडीगढ़ पुलिस ने दो शिफ्टों में 3 डी.एस.पी., 13 इंस्पैक्टर / एस.एच.ओ. में लगभग 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। इसके अलावा, वाटर कैनन, घुड़सवार पुलिस भी इस अभियान के लिए तैनात की गई थी। 

PunjabKesari

निगम के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि यह अभियान कुछ दिनों तक जारी रहेगा। अब सैक्टर-17 और अन्य क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विक्रेता को फिर से जमीन का अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकांश विक्रेताओं ने सैक्टर-15 मंडी ग्राऊंड में शिफ्ट होने का फैसला किया है। नगर निगम चंडीगढ़ के सैक्टर-17 स्थित मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

कुल 981 वैंडर्स ने लिया साइट का पजेशन :
नगर निगम ने शहर के विभिन्न सैक्टरों में वैंडर्स को बैठाने के लिए साइट्स चिन्हित की हुई थी। इनमें से आज तक कुल 981 वैंडर्स ने निगम से इन जगहों पर बैठे जाने संबंधी कब्जा (पजेशन) लिए है। सैक्टर-7 में 150 साइट्स हैं, जहां मात्र 16 वैंडर्स ने कब्जा लिया। इसी प्रकार सैक्टर-8 में 8 साइट्स हैं। यहां 1 वैंडर ने कब्जा लिया। सैक्टर-9 मेंं 20 साइट्स हैं, यहां पर 5 वैंडर ने कब्जा लिया। सैक्टर 10 में साइट्स 30, 2 वैंडर्स ने पजेशन लिया। सैक्टर-11 में 8 साइट्स 6 वैंडर्स ने लिया कब्जा। सैक्टर-15 मेंं 936 साइट्स के लिए 165 वैंडर्स ने कब्जा लिया। 

सैक्टर-16 में 48 साइट्स के लिए 10 ने पजेशन लिया। सैक्टर-19 में 31 साइट्स के लिए 17 वैंडर्स ने, सैक्टर-21 में 24 साइट्स पर 6 वैंडर्स ने पजेशन लिया। सैक्टर-22 मेंं 89 साइट्स हैं, यहां सबसे अधिक 85 वैंडर्स ने पजेशन लिया और सभी बैठ भी गए। सैक्टर-23 में 49 साइट्स के लिए 17 वैंडर्स ने, सैक्टर-24 में 34 साइट्स में से 15, सैक्टर-28 में 62 साइट्स पर 18 वैंडर्स ने, सैक्टर-29 मेंं 40 साइट्स में से 20, सैक्टर-30 में 19 साइट्स में से 11, सैक्टर-31 में 19 साइट्स पर 2 वैंडर्स ने पजेशन लिया। 

सैक्टर-32 मेंं 24 साइट्स पर 13, सैक्टर-33 मेंं 57 साइट्स पर 17, सैक्टर-38 में 85 साइट्स के लिए 36, सैक्टर 39 में 84 साइट्स के लिए 38, सैक्टर-40 में 30 साइट्स पर 19, सैक्टर-41 मेंं 112 साइट्स मेंं से 68, सैक्टर-42 मेंं 66 साइट्स मेंं से 10, सैक्टर-44 मेंं 48 साइट्स में से 25, सैक्टर-45 मेंं 210 साइट्स मेंं से 35, सैक्टर-46 मेंं 126 साइट्स मेंं से 20, सैक्टर-47 में 48 साइट्स में से 16 ने, सैक्टर-49 में 118 साइट्स मेंं से 17 ने, सैक्टर-50 में 68 साइट्स मेंं से 4 ने, सैक्टर-51 में 125 साइट्स मेंं से 15 ने, सैक्टर-52 में 64 साइट्स मेंं से 3 ने, सैक्टर-53 में 524 साइट्स में से 2 वैंडर्स ने पजेशन लिया। 

इसके अतिरिक्त धनास कॉलोनी मेंं 676 साइट्स में से 96 वैंडर्स ने, मलोया मेंं 577 साइट्स मेंं से 44 ने, आई.टी. पार्क में 566 साइट्स मेंं से 63 वैंडर्स ने और मनीमाजरा मेंं 61 साइट्स में से 41 वैंडर्स ने निगम से अपना पजेशन लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!