Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Jul, 2019 02:19 PM
शहर में पानी के डिफाल्टरों की सूची में पंजाब राज भवन भी शामिल है। बता दें कि नगर निगम ने पानी के 3473 डिफाल्टरों की सूची बनाई है
चंडीगढ़ : शहर में पानी के डिफाल्टरों की सूची में पंजाब राज भवन भी शामिल है। बता दें कि नगर निगम ने पानी के 3473 डिफाल्टरों की सूची बनाई है, जिसमें पंजाब राज भवन का नाम भी शामिल है। राज भवन में इस समय पानी के 2 कनेक्शन हैं इन दोनों की राशि बकाया है।
इनमें से एक का बिल 63779 रुपए और दूसरे का 1 लाख, 17 हजार, 837 रुपए का है। आपको बता दें कि राज भवन के पानी के बिल का भुगतान प्रशासन का इंजीनियरिंग विंग करता है। नगर निगम ने 1100 इमारतों को नोटिस भेज दिया है। अब नगर निगम कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू करेगा।