Edited By Priyanka rana,Updated: 30 May, 2020 08:59 AM
दो दिन से शहर में एक्टिव वैस्टर्न डिस्टर्बेंस ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
चंडीगढ़(पाल) : दो दिन से शहर में एक्टिव वैस्टर्न डिस्टर्बेंस ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। पारे में 7 डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.1 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। 24 घंटों से 20.2 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है। 13 किलोमोटर की रफ्तार से इस वक्त हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वैस्टर्न डिस्टर्बैंस 3 दिन और एक्टिव रहेगा। लिहाजा अभी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
इस सीजन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। इसकी वजह से पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया है जो कि मई का सबसे कम अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग का मानना है कि अगर दो दिन ओर अच्छी बारिश होती है तो पर 30 से नीचे भी जा सकता है। सात 2018 में मई के महीने में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया जा चुका है।