Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Apr, 2018 09:03 AM
चंडीगढ़ व आसपास वीरवार शाम को हल्की फुहारों ने मौसम में ठंडक का एहसास करवा दिया और तापमान भी गिर गया।
चंडीगढ़(ब्यूरो) : चंडीगढ़ व आसपास वीरवार शाम को हल्की फुहारों ने मौसम में ठंडक का एहसास करवा दिया और तापमान भी गिर गया। शाम पांच बजे आसपास एक दम बादल छा गए और हवाओं के बीच बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मौसम सामान्य हो गया।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है और तापमान भी दो से तीन डिग्री तक कम रहेगा। शहर में वीरवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री तक पहुंच गया, जोकि इस वर्ष का सर्वाधिक तापमान था।