Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 May, 2018 08:38 AM
बुधवार को शहर में मौसम साफ रहा। तापमान में कोई खास फर्क नहीं आया।
चंडीगढ़(रश्मि) : बुधवार को शहर में मौसम साफ रहा। तापमान में कोई खास फर्क नहीं आया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुजरे पांच वर्षों में इस वर्ष मई का पहला हफ्ता सबसे ठंडा रहा। मंगलवार को शहर का तापमान 34.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बुधवार को इसमें एक डिग्री सैल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात शहर में ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
13 को बूंदाबांदी की संभावना :
13 मई को फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसके चलते 13 मई को बूंदाबांदी होने की संभावना है। लेकिन 13 मई तक तापमान लगातार बढ़ेगा। तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 3 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा।
पांच साल में मई का तापमान :
वर्ष - अधिकतम तापमान
2014 - 45.2
2015 - 41.0
2016 - 42.7
2017 - 42.2
2018 - 40.2