Edited By Priyanka rana,Updated: 14 Dec, 2018 12:36 PM
बुधवार को हुई बारिश के बाद वीरवार सुबह हल्के बादल तो छाए रहे लेकिन बिना बरसे ही निकल गए।
चंडीगढ़(पॉल) : बुधवार को हुई बारिश के बाद वीरवार सुबह हल्के बादल तो छाए रहे लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। वहीं दोपहर के वक्त निकली धूप में लोगों ने कुछ राहत महसूस की। इस बीच शाम के वक्त एक दफा फिर बादल छाए लेकिन सूरज ढलते ही बादल छंट भी गए।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। विभाग की मानें तो वैस्टर्न डिस्टरबैंस की वजह से बारिश हुई थी जिसकी संभावना अब नहीं है। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाने के आसार हैं। हालांकि बुधवार की तुलना में वीरवार को तापमान पांच डिग्री बढ़ा।
सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाने के आसार :
मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। शनिवार को भी आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है। रविवार को सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है।