Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Jan, 2019 09:01 AM
शनिवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानों में भी देखने को मिला।
चंडीगढ़(पॉल) : शनिवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानों में भी देखने को मिला। दिन में बादल छाए और सर्द हवाएं चलना शुरू हो गईं। हालांकि बीती रात का तापमान थोड़ा ज्यादा रहा। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
इससे पहले इसी साल 2 जनवरी की रात का तापमान भी 9.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को दिन व शाम को किसी-किसी सैक्टर में बूंदें भी गिरी, जो मौसम विभाग में दर्ज नहीं हो सकीं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक शनिवार रात को बारिश होने के आसार हैं। रविवार दोपहर तक बारिश होने की संभावना है।
सोमवार को साफ रहेगा मौसम :
सोमवार को मौसम साफ रहेगा। 12 जनवरी तक बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। वहीं, सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा पड़ सकता है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।