Edited By bhavita joshi,Updated: 08 May, 2019 11:49 AM
समीप गांव पडियाला में खेतों में आग लगने के कारण लगभग एक एकड गेंहू की फसल तथा 4.5 एकड गेंहू की नाड़ जल कर राख हो गई।
कुराली(बठला): समीप गांव पडियाला में खेतों में आग लगने के कारण लगभग एक एकड गेंहू की फसल तथा 4.5 एकड गेंहू की नाड़ जल कर राख हो गई। गांव वासियों ने बड़ी मुश्किल के साथ आग पर काबू पाया। किसानों ने इस संबंधी मुआवजे की मांग की है। खेतों में जली हुई फसल को दिखाते हुए पीड़ित किसान जगदेव सिंह और किसान गुरदीप सिंह पडियाला ने बताया कि उनके खेतों में अचानक आग लग गई तथा सूचना मिलते ही वे खेतों में पहुंच गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक एक एकड़ खड़ी गेंहू की फसल तथा साढ़े चार एकड़ नाड़ राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका लेकिन आग लगने कारण उनका बहुत आर्थिक नुकसान हो गया।