चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आज शाम 6.50 बजे होगी रवाना

Edited By bhavita joshi,Updated: 24 Apr, 2019 03:58 PM

will depart from chandigarh railway station at 6 50 pm

रेलवे ने ट्रेन नंबर 19717-18 जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने तब्दील कर दिया है।

चंडीगढ़(लल्लन):  रेलवे ने ट्रेन नंबर 19717-18 जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने तब्दील कर दिया है। यह ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से हर रोज शाम 6.50 बजे रवाना होगी। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। आज से यह ट्रेन अपने नए समय अनुसार चलेगी। पहले ट्रेन दोपहर को चंडीगढ़ से चलती थी, जो अब शाम को चंडीगढ़ से चलेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन शाम को जयपुर से चलती थी जो अब रात को चलेगी। 

इस समय ट्रेन का जो समय है वह यात्रियों के अनुकूल नहीं था जिस वजह से रेलवे द्वारा अब यह निर्णय लिया गया है। बुधवार से ट्रेन शाम 6:50 पर चंडीगढ़ से, 7:45 पर अंबाला, 8:45 पर कुरुक्षेत्र, 9:38 पर कैथल, 10:37 पर नरवाना, 10:53 पर उचाना, 11:15 पर जींद, मध्य रात्रि 12:20 पर रोहतक, 1.02 पर झज्जर, 2:10 पर रेवाड़ी, 2:47 पर खैरथल, 3:10 पर अलवर, 3:40 पर राजगढ़, 4:05 पर बंदीकुई, 4:30 पर दौसा, 6:20 पर गांधी नगर से चलेगी, जबकि सुबह 6:40 पर ट्रेन जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी पर जयपुर से चलेगी 7.30 बजे
 वापसी में ट्रेन नंबर 1917 जयपुर से शाम 7:30 पर चलेगी, गांधीनगर से 7:43 पर, 8:23 पर दौसा, 8:47 बंदीकुई, 9:06 पर राजगढ़, 9:58 पर अलवर, 22:17 पर खैरथल, 11:35 पर रेवाड़ी, मध्य रात्रि 12:12 पर झज्जर, 1:15 पर रोहतक, 2:10 पर जींद, 2:27 पर उचाना, 2:47 पर नरवाना, 3:37 पर कैथल, सुबह 5:05 पर कुरुक्षेत्र, 6:15 पर अंबाला कैंट स्टेशन पर चलेगी और सुबह 7:10 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!