पानी के झगड़े में युवती की पीठ पर दरांती से किया वार

Edited By pooja verma,Updated: 15 Sep, 2018 08:44 AM

woman quarrelled for water woman hit by sickle on her back

गांव दड़वा में 2 परिवारों के बीच पानी भरने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक युवती की पीठ में दरांती लगने से वह घायल हो गई।

चंडीगढ़ (संदीप): गांव दड़वा में 2 परिवारों के बीच पानी भरने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक युवती की पीठ में दरांती लगने से वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी राम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां स्थित एक घर में राम शर्मा और रेखा दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। 

 

पानी भरने की बात को लेकर राम शर्मा की बेटी प्रियंका और रेखा के बीच झगड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने मामला शांत करवाया गया। इस विवाद को लेकर ही शुक्रवार सुबह राम शर्मा ने रेखा से बात की तो उन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। 

 

रेखा घर से दरांती लेकर बाहर आई। रेखा और राम दोनों के परिवार के सदस्य उसके हाथ से दरांती छीनने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान दरांती रेखा की बेटी रोशन की पीठ में लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!