कर्मचारियों की कमी के कारण काम प्रभावित

Edited By pooja verma,Updated: 08 Oct, 2019 09:18 AM

work affected due to shortage of staff

चंडीगढ़ प्रशासन में कर्मचारियों की कमी होने के चलते सभी महत्वपूर्ण विभागों में काम प्रभावित हो रहा है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ प्रशासन में कर्मचारियों की कमी होने के चलते सभी महत्वपूर्ण विभागों में काम प्रभावित हो रहा है। यू.टी. के सभी मेजर डिपार्टमैंट्स में पिछले काफी लंबे समय से पोस्टें खाली पड़ी हैं। इस कारण कर्मचारियों पर भी निरंतर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। नतीजा प्रशासन लोगों को बेहतर सर्विसेज प्रदान करने में असफल हो रहा है। रिकार्ड के मुताबिक प्रशासन के अलग-अलग विभागों में ग्रुप ए,बी, सी कैटेगरी की 1721 पोस्ट खाली पड़ी हैं। 

 

इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में खाली पड़ी पोस्टों का रिकार्ड तैयार किया है, क्योंकि इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से भी उन्हें डिटेल तैयार करने के लिए बोला गया था। उन्होंने कहा कि मेजर डिपार्टमैंट्स में पोस्टें खाली पड़ी हंै, जिन्हें भरने के लिए प्रयास किया जाएगा। वैसे प्रशासन को 8870 के करीब सैंक्शन पोस्टें हैं। हालांकि पिछले माह ही प्रशासन ने 400 पोस्टों की भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है।


 

केंद्र ने दिए थे प्रशासन को सख्त निर्देश 
गवर्नमैंट ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने चंडीगढ़ प्रशासन को गत माह निर्देश दिए थे कि अगले पांच साल के अंदर यू.टी. में जितनी भी पोस्टें खाली होने वाली है, उसकी एक डिटेल तैयार करवाई जानी चाहिए। हर साल जनवरी में इन पोस्टों की भर्ती के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। इसके लिए नोटीटिकेशन जारी किया जाना चाहिए। प्रशासन में अलग-अलग विभागों में सैंकड़ों पोस्ट खाली होने के चलते काम प्रभावित हो रहा है। 

 

साथ ही कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त बोझ है। इसका पब्लिक डीलिंग वाले कामों में ज्यादा असर होता है, क्योंकि कई-कई दिन लोगों के काम लटके रहते हैं। कई कर्मचारी एक साथ दो चार्ज देख रहे हैं। इससे जहां उनका काम प्रभावित हो रहा है, वहीं पर उन पर काम बोझ भी बढ़ता जा रहा है। इसका असर ये हो रहा है कि लोगों के काम में देरी हो रही है। कई-कई दिन फाइल अटकी रहती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!