जीरकपुर में छत से गिरा मजदूर, मौत
Edited By pooja verma,Updated: 12 Jun, 2019 11:58 AM
जीरकपुर के निकट एरोसिटी में निर्माणाधीन कोठी में काम करने वाले एक 30 वर्षीय मजदूर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई।
जीरकपुर (गुरप्रीत): जीरकपुर के निकट एरोसिटी में निर्माणाधीन कोठी में काम करने वाले एक 30 वर्षीय मजदूर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि उसका भाई सुबोध एरोसिटी के जी ब्लाक के मकान नंबर-6544 में लेबर का काम करता था।
सुबह उसको ठेकेदार केसर सिंह का फोन आया कि सुबोध की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है। सुबोध की पत्नी और 3 बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि कि उसके भाई का कत्ल किया गया है।
ठेकेदार केसर सिंह ने बताया कि बीती रात खाना खाकर सुबोध छत पर सोने के लिए गया था। अगले दिन जब वह टाइम पर काम पर नहीं आया तो उन्होंने वहां देखा कि सुबोध की लाश सीढ़ी के नजदीक गिरी पड़ी थी। केसर सिंह ने जानकारी मालिक मनजीत सिंह को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।