रैसलिंग के दो खिलाडी बन गए ड्रग तस्कर, नाइजीरियन महिला भी शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 May, 2018 02:29 PM

wrestling players became drug smugglers nigerian women

स्पैशल टॉस्क फोर्स ने दो मामलों में एक नाइजीरियन महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 465 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

मोहाली (कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स ने दो मामलों में एक नाइजीरियन महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 465 ग्राम हैरोइन बरामद की है। मंगलवार को तीनों आरोपियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। 

 

वहां से तीनों को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। नाइजीरियन महिला के अलावा दूसरे दोनों आरोपी पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिले से संबंध रखते हैं।

 

रैसलिंग के दो खिलाड़ी बन गए तस्कर 
दूसरे केस में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रैसलिंग के खिलाड़ी थी लेकिन गलत संगत में पडऩे के कारण वे तस्करी करने लगे। आरोपियों के नाम गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी गांव सुहावी (खमाणों) जिला फतेहगढ़ साहिब और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी खरड़ हैं। 

 

इन्हें हैंडरसन सीनियर सैकेंडरी स्कूल खरड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों कार में दिल्ली से हैरोइन लेकर आ रहे थे। उनके कब्जे से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। 

 

स्टडी वीजा पर आई थी इंडिया
एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि गिरफ्तार की गई नाइजीरियन महिला का नाम वेरा उमारो है। वह नई दिल्ली के कृष्णा पुरी क्षेत्र में रहती थी। वह दिल्ली से हैरोइन लाकर मोहाली में बेचती थी। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल फेज-6 के नजदीक से गिरफ्तार किया। 

 

उसके कब्जे में से 265 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। वह वर्ष 2017 में स्टडी वीजा पर इंडिया आई थी। उसने दिल्ली में सैलून तथा हेयर ड्रैसिंग का काम शुरू कर दिया और इसी काम की आड़ में वह हैरोइन बेचने का गोरख धंधा भी करने लग पड़ी।

 

मोबाइल में डाला था विदेशी सिम
एस.पी. सोहल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वे दोनों आपस में व्हाट्सऐप्प पर ही कॉलिंग करते थे। आरोपी जसप्रीत सिंह जस्सी ने अपने मोबाइल में विदेशी सिम डाला हुआ था। इससे न तो उसकी लोकेशन आती थी और न ही कोई रिकार्ड मिलता। जस्सी के खिलाफ वर्ष 2015 में खरड़ पुलिस के पास झगड़े का केस दर्ज हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!