अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : चंडीगढ़ प्लाजा में 2000 लोगों ने किया योग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 12:54 PM

yoga day

तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को मनाया गया| कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में किया गया।

चंडीगढ़ : तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को मनाया गया| कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में किया गया। प्लाजा के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों में भी विशाल कार्यक्रम आयोजित किए गए| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया। इसके लिए प्लाजा में 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी|  

 

इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर, एमपी किरण खेर और चंडीगढ़ प्रशासन के लगभग सभी अफसरों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान इस इवेंट में करीब 2000 लोग शामिल हुए।

 

45 मिनट चला इवेंट :
लोग सुबह करीब 5 बजे से ही यहां पहुंचना शुरु हो गए थे। पूरे 7 बजे योग आसन शुरु हुए और 7.45 बजे ये इवेंट पूरा हुआ। 


कार्यक्रम के दौरान किए थे पुख्ता इंतजाम :
प्लाजा में कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से हर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात रहे। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग सुबह 8.30 बजे तक के लिए फ्री कर दी थी। वहीं, कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक की समस्या न हो, उसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!