Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 18 Feb, 2021 09:16 PM
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा
चंडीगढ़, (सुशील): पत्नी से विवाद के चलते सैक्टर-29 स्थित घर में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। पुलिस को सूचना मिली कि सैक्टर-29 के मकान नंबर 1506/1 में युवक ने फंदा लगा रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा और जी.एम.सी.एच. 32 लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सैक्टर-29 निवासी अमित के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अमित का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी बलटाना में रहती है। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।