मलोया में युवक ने लगाया फंदा,मौत
Edited By pooja verma,Updated: 22 May, 2019 08:06 PM
मलोया कालोनी में 27 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह फंदा लगा लिया।
चंडीगढ़ (सुशील) : मलोया कालोनी में 27 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा और जी.एम.एस.एच.-16 लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बृजेश के रूप में हुई है।
मलोया थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को सुबह सूचना मिली कि मलोया कालोनी के एक मकान में एक युवक ने फंदा लगा रखा है। पी.सी.आर. और मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि बृजेश ने पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा रखा था।
बृजेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।