सैक्टर-29 में जामुन के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Edited By bhavita joshi,Updated: 13 Jul, 2019 01:00 PM

youth killed by falling of jamun tree in sector 29

सैक्टर 29 में लगे एक जामुन के पेड़ से गिरकर 18 साल के युवक की मौत हो गई।

चंडीगढ़(संदीप) : सैक्टर 29 में लगे एक जामुन के पेड़ से गिरकर 18 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान मौलीजागरां में रहने वाले विष्णु के तौर पर हुई है। जांच में सामने आया कि विष्णु यहां पेड़ पर जामुन तोडऩे के लिए चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ की साख पर से पैर फिसलने पर वह पेड़ से नीचे गिर गया। 

हादसे में उसे गंभीर चोटें आने के चलते उसे जी.एम.सी.एच.-32 ले जाया गया था, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रेफर किया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार विष्णु मौलीजागरां में अपने चाचा के साथ रहता था। वह मनीमाजरा स्थित एक गैस कंपनी में बतौर डीलीवरी ब्वाय का काम करता था। शुक्रवार दोपहर के समय वह अपने साथी के सैक्टर 29 स्थित घर पर गया था। 

इस दौरान उसने घर की पिछले तरफ एक जामुन का पेड़ देखा और जामुन तोडने के लिए उस पर चढ़ गया, लेकिन बारिश के कारण पेड़ की साखाएं गीली होने के कारण उसका पैर साख से अचानक फिसल गया। उसके पेड़ से गिरने की जोरदार आवाज सुनने के बाद आसपास रहने वाले लोग यहां एकत्र हो गए। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद लहुलुहान हालत में विष्णु को सैक्टर 32 अस्पताल पहुचाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया। यहां पहुचने पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!