Edited By bhavita joshi,Updated: 21 May, 2019 12:49 PM
जीरकपुर के सबसे पॉश एरिया वी.आई.पी. रोड रोजाना लगने वाले लंबे जाम से लोग परेशान है।
जीरकपुर(गुरप्रीत): जीरकपुर के सबसे पॉश एरिया वी.आई.पी. रोड रोजाना लगने वाले लंबे जाम से लोग परेशान है। इस एरिया में जीरकपुर के सबसे मंहगे फ्लैट्स हैं। लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर यहां अपना अशियाना बनाया लेकिन इस रोड पर आबादी इतनी अधिक हो गई है कि आज यहां के लोग जाम की समस्याओं ने जूझ रहे हैं। इस रोड पर हलका विधायक एन.के. शर्मा की कंपनी के भी कई हाउसिंग प्रोजैक्ट हैं, जहां वह रोजाना आते-जाते हैं लेकिन उन्होंने भी इन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासी प्रशासन से इस समस्या के निजात की मांग कर रहे हैं।