आचार्य चाणक्य के अनुसार, पुरुषों को गुप्त रखनी चाहिए ये बातें

Edited By ,Updated: 12 Feb, 2016 01:14 PM

chanakya niti

आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन से जो अनुभव प्राप्त किए उसके अनुसार ही उन्होंनें आम जनमानस को कुछ नीतियां प्रदान करी। उनका अनुसरण करने से कोई भी व्यक्ति सुखी एवं समृद्ध जीवन यापन कर सकता है।

आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन से जो अनुभव प्राप्त किए उसके अनुसार ही उन्होंनें आम जनमानस को कुछ नीतियां प्रदान करी। उनका अनुसरण करने से कोई भी व्यक्ति सुखी एवं समृद्ध जीवन यापन कर सकता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, पुरुषों को गुप्त रखनी चाहिए ये बातें

* धन किसी भी पुरूष की ताकत होता है। यदि वो नष्ट हो जाए तो सभी को नहीं बताना चाहिए। इससे मान-सम्मान में कमी आती है। लोग मदद करने की बजाय हंसी-ठिठोली करते हैं।

 

* अपने मन का दुख सार्वजनिक तौर पर व्यक्त नहीं करना चाहिए। संसार में आपका दुख समझने वाले अथवा सच्चे हितैषी बहुत कम होते हैं। अधिकतर लोग तो दुखी व्यक्ति को मजाक का पात्र बना देते हैं इससे उसका दुख और बढ़ जाता है।

 

* पुरुषों को अपने घर-परिवार से संबंधित बातें सभी को नहीं बतानी चाहिए खासतौर पर अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर किसी तरह की कोई टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर पुरूष इन बातों का ध्यान नहीं रखते तो भविष्य में उन्हें गंभीर परिणामों से गुजरना पड़ता है।

 

* कहते हैं कि वही व्यक्ति ज्ञानी कहलाता है जो मान-अपमान को एक समान मानता है लेकिन समाज में रहते हुए ऐसा करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। जब कभी आपको अपमान का कड़वा घूंट पीना पड़े तो उसे अपने सीने में दफन कर दें वो किसी के भी सामने व्यक्त न करें। अपने मन की बात हर किसी के सामने बताने से अपमान में वृद्धि होती है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!