Edited By ,Updated: 03 Sep, 2015 12:04 PM
चीन के तैझाउ इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां चोरी के आरोप में एक प्रेगनेंट महिला को सरेआम पोल से बांध कर लोगों ने बुरी तरह पीटा।
तैझाउ: चीन के तैझाउ इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां चोरी के आरोप में एक प्रेगनेंट महिला को सरेआम पोल से बांध कर लोगों ने बुरी तरह पीटा। जानकारी मुताबिक महिला पर एक घर से 900 युआन चोरी करने का आरोप लगा था, जिसके लोगों ने उसकी पोल से बांध बेरहमी से पिटाई की।
जब महिला ने चोरी की रकम लौटा दी, तो कस्बे के लोगों ने प्रेगनेंट होने के चलते उसे पुलिस के हवाले न करके अपने तरीके से सजा देने का फैसला किया। जिसके बाद गांव के लोगों ने प्रेगनेंट महिला को पहले पोल से बांधा और फिर उसकी इतनी पिटा कि वोबेहोश हो गई। यह पहला मामला नहीं जब चीन की जनता किसी को इस तरह की सजा दे रही हो। इससे पहले भी एक महिला को बच्चों की तस्करी के मामले बुरी तरह पीटने का मामला सामने आ चुका है।