भारत 30 अक्टूबर को वुहान के लिए पहली 'वंदे भारत मिशन उड़ान' का संचालन करेगा

Edited By Pardeep,Updated: 23 Oct, 2020 10:10 PM

india will conduct the first vbm flight to wuhan on 30 october

एअर इंडिया 30 अक्टूबर को चीनी शहर वुहान के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। इस शहर में दिसम्बर में सबसे पहले कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। इस शहर को जून में वायरस को लेकर आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित किये जाने और सभी प्रतिबंधों को ह

बीजिंगः एअर इंडिया 30 अक्टूबर को चीनी शहर वुहान के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। इस शहर में दिसम्बर में सबसे पहले कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। इस शहर को जून में वायरस को लेकर आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित किये जाने और सभी प्रतिबंधों को हटाये जाने के बाद एअर इंडिया पहली उड़ान का संचालन करेगी। 

यहां भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वंदे भारत मिशन (वीबीएम) की एक उड़ान 30 अक्टूबर को दिल्ली-वुहान सेक्टर से संचालित की जाएगी। यह दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस जाने में मदद करने के लिए एअर इंडिया द्वारा चीन की छठी वीबीएम उड़ान होगी। 

दिल्ली-ग्वांगझोउ के बीच 23 अक्टूबर की उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी। नई दिल्ली से आने वाले लोगों को निर्धारित होटलों में 14 दिन पृथक-वास में रहना होता है। यहां जारी भारतीय दूतावास की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 23 अक्टूबर के लिए निर्धारित वीबीएम उड़ान को 30 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह उड़ान दिल्ली-वुहान-दिल्ली सेक्टर के लिए संचालित की जाएगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!