दुनिया में 3 तरह के लोग होते हैं विचार करें वास्तविक राजा कौन

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2015 08:28 AM

article

दुनिया में 3 तरह के लोग होते हैं-दुखी, सुखी और भक्त। अभाव और निराशा के कारण दुखी आदमी हमेशा परेशान रहता है तो सुखी आदमी अपने सुख से उकता जाता है और वह ‘मन मांगे मोर’

दुनिया में 3 तरह के लोग होते हैं-दुखी, सुखी और भक्त। अभाव और निराशा के कारण दुखी आदमी हमेशा परेशान रहता है तो सुखी आदमी अपने सुख से उकता जाता है और वह ‘मन मांगे मोर’ की धारा में बहता रहता है। विश्व के सम्पन्न राष्ट्रों के देश भारत के आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ आकर्षित होते हैं तो भारत के लोग उनकी भौतिक सम्पन्नता से प्रभावित होते हैं। पश्चिम में तनाव है तो पूर्व वाले भी सुखी नहीं। 

कहने का तात्पर्य यह है कि लोग इस मायावी संसार में केवल दैहिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हैं। जिसके भौतिक साधन नहीं हैं वह कर्ज वगैरह लेता है और फिर उसे चुकाते हुए तकलीफ उठाता है और अगर वह चीजें नहीं खरीदे तो परिवार के लोग उसका जीना हराम कर देते हैं। सुख सुविधा का सामान खरीद लिया तो फिर दैहिक श्रम से स्त्री-पुरुष विरक्त हो जाते हैं और इस कारण स्वास्थ्य बिगडऩे लगता है।

जिन लोगों ने अध्यात्म ज्ञान प्राप्त कर लिया है वे जीवन को दृष्टा की तरह जीते हैं और भौतिकता के प्रति उनका आकर्षण केवल उतना ही रहता है जिससे देह का पालन-पोषण सामान्य ढंग से हो सके। वे भौतिकता की चकाचौंध में आकर अपना हृदय मलिन नहीं करते और किसी चीज के अभाव में उसकी चिंता नहीं करते। ऐसे ही लोग वास्तविक राजा हैं। जीवन का सबसे बड़ा सुख मन की शांति है और किसी चीज का अभाव खलता है तो इसका आशय यह है कि हमारे मन में लालच का भाव है और कहीं अपने आलीशान महल में भी बैचेनी होती है तो यह समझ लेना चाहिए कि हमारे अंदर ही खालीपन है। दुख और सुख से परे आदमी तभी हो सकता है जब वह निष्काम भक्ति करे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!