सपने से तय हुई थी रावण की मृत्यु, जानिए शुभ-अशुभ प्रभाव

Edited By ,Updated: 11 Aug, 2016 10:40 AM

dream

दिन भर की थकान मिटाने और नई ऊर्जा पाने के लिए गहरी नींद बहुत ही जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि बिना सपने की नींद सुखदायक और शक्तिदायक नहीं होती। आमतौर पर हमारी नींद का तीन-चौथाई भाग स्वप्न देखने में ही बीत जाता है। नींद में देखी गई चीजें भविष्य सूचक...

दिन भर की थकान मिटाने और नई ऊर्जा पाने के लिए गहरी नींद बहुत ही जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि बिना सपने की नींद सुखदायक और शक्तिदायक नहीं होती। आमतौर पर हमारी नींद का तीन-चौथाई भाग स्वप्न देखने में ही बीत जाता है। नींद में देखी गई चीजें भविष्य सूचक होती हैं।
 
हम कई बार जागृत अवस्था में भी स्वप्न देखते हैं, मगर उसको मनन की संज्ञा दी जाती है। स्वप्नों पर विश्वास सृष्टि के आरंभ से ही है। राजा-रानियां भी उस काल के बुद्धिजीवियों से स्वप्न के फल का स्पष्टीकरण मांगते थे। रामायण काल में त्रिजटा ने भी सीता माता को अपना स्वप्न सुनाया था कि रावण का सिर मूंडा हुआ है और वह गधे पर सवार होकर दक्षिण दिशा में जा रहा है। यह बताकर उसने सीता जी को संकेत दिया था कि निश्चय ही रावण मारा जाएगा। श्री राम की जीत होगी। इतिहास व पुराणों में और भी कई ऐसे तथ्य मिलते हैं।
 
 
* व्यक्ति स्वप्न में विषपान करके मृत्यु को प्राप्त होते हुए अपने आपको देखता है वह रोग या अन्य कष्ट से मुक्त होकर सुख प्राप्त करता है। 
 
 
* जो व्यक्ति स्वप्न में कुमकुम लगाकर अपने दाह-संस्कार को देखता है, वह कष्ट से मुक्त हो जाता है।
 
 
* जो व्यक्ति स्वप्न में देवताओं को, साधुओं को, माता को अथवा पिता को श्रद्धा-भक्ति सहित देखता व सम्मान करता है, उसके रोग नष्ट होते हैं। इसके विपरीत, वह उनको अपमानित करता है तो वह रोगी हो जाता है।
 

सम्मान व सुखप्रदाता स्वप्न 
* जो व्यक्ति स्वप्न में ठंडे जल में स्नान करता है अथवा ठंडे जल में क्रीड़ा करता है, उसे जीवन में सुख और उन्नति के अवसर मिलते रहते हैं, तरक्की होती है।
 
 
* काला अजगर, कपूर, कस्तूरी, चंदन, मेघ किसी स्वप्न में दिखते हैं अथवा जो इनका मर्दन करता है, उसे समाज में सम्मान और सुख प्राप्त होते हैं।
 
 
* मित्रों, हितैषी बंधुओं, सजी-संवरी स्त्रियों और कमल के पुष्पों का स्वप्न में दर्शन शुभ फल का सूचक होता है।
 
 
* जो व्यक्ति स्वप्न में गाय दुहने के बर्तन में झाग वाले दूध को पीता है, उसे जीवन में सुखद अवसर मिलते हैं।
 
 
* केला, अनार, संतरा, मातुलुंग को जो स्वप्न में देखता या खाता है, उसके मनोरथ सफल होते हैं। यदि ऊपर लिखित वृक्ष, पुष्प अथवा फल स्वप्न में दिखाई दें तो व्यक्ति का अमंगल नहीं होता।
 
 
* स्वप्न में यदि कोई व्यक्ति अपने आपको अच्छे वस्त्र पहने व्यक्तियों के द्वारा पूजित होते देखता है, तो उसे सम्मान व शुभ फल प्राप्त होता है।
 
स्त्री लाभ के स्वप्न 
* जो व्यक्ति कामातुर होकर वशीकरण का प्रयोग कर रहे होते हैं या विवाह होने के लिए कोई अनुष्ठान करते हैं, उनको यदि स्वप्न आते हैं तो उनका प्रयोग सफल होता है। 
 
* जिनको स्वप्न में मक्खी-मच्छर, डांच या खटमल खा जाते हैं या लिपट जाते हैं उन्हें उत्तम स्त्री प्राप्त होती है।
 
* जो व्यक्ति वीणा हाथ में लेकर जगता है, अर्थात हाथ में वीणा धारण किए हुए से स्वप्न देखता है और उसी समय जग भी जाता है, तो स्त्री लाभ होता है।
 
* जो व्यक्ति स्वप्न में किसी सुंदर पक्षी या पशु को हाथ में छूता हुआ जागता है, उसे उत्तम स्त्री प्राप्त होती है।
 
विद्या प्राप्ति सूचक स्वप्न 
* स्वप्न में जो व्यक्ति गेहूं, जौ, सरसों को देखता है, छूता है या प्राप्त करता है, उसको विद्या प्राप्त होती है।
 
* जो व्यक्ति वैकुंठधाम को, वैकुंठ में अधिष्ठित चतुर्भुज विष्णु को स्वप्न में देखता है, उसे विद्या या योग साधना में सफलता प्राप्त होती है।
 
* स्वप्न में जो लक्ष्मी को, सरस्वती को, सूर्यदेव को, अपने कुलदेवता को देखता है और जाग जाता है, उसे विद्या और यश प्राप्त होता है।
 
* स्वप्न में जो देवताओं द्वारा दिए गए अमृत का पान करता है, उसे विद्या व यश प्राप्त होता है।
 
* स्वप्न में जो व्यक्ति नीची धरती से गिरकर फिर उछल आता है, उसकी बुद्धि विकसित होती है, ज्ञान प्राप्त होता है और उन्नति होती है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!