Edited By ,Updated: 16 Jun, 2016 11:52 AM
अक्सर पुरूषों के सपने में महिलाएं आती हैं। जिन्हें वो अपने सपनों की राजकुमारी मानते हैं। क्या आप जानते हैं स्वप्न लोक में आने वाली महिलाएं बन सकती हैं आपका लकी चार्म।
अक्सर पुरूषों के सपने में महिलाएं आती हैं। जिन्हें वो अपने सपनों की राजकुमारी मानते हैं। क्या आप जानते हैं स्वप्न लोक में आने वाली महिलाएं बन सकती हैं आपका लकी चार्म। सपने में आने वाली महिलाओं के अलग-अलग मतलब होते हैं जानिए क्या
* सोलह श्रृंगार किए हुए महिला आलिंगन या चुंबन करे तो आर्थिक लाभ होता है।
* परियों के समान अति सुंदर स्त्री का दिखना संपत्ति में बढ़ौतरी करता है।
* दुल्हन की तरह सजी-संवरी महिला को अपनी तरफ बढ़ते देखना मालामाल बनाता है।
* महिला माथे पर मुकुट सजाए अथवा हार पहनाए तो उम्मीद से बढ़ कर खुशी और सफलता प्राप्त होती है।
* विवाहित पुरूष घूंघट ओढ़े महिला को देखे तो दांपत्य जीवन में प्रेम और प्रगाढ़ता बढ़ती है। अविवाहित पुरूष को ऐसा सपना आए तो जल्दी ही शादी की शहनाईयां बजती हैं।
* महिला कुछ गा रही हो या वाद्य यंत्र बजा रही हो तो जीवन से सभी परेशानियों और तनाव का अंत होता है। धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।