रंक के समान जीवन जीने वाला पुरूष भी इन कन्याओं के साथ से बन जाता है राजा

Edited By ,Updated: 23 Oct, 2015 02:30 PM

lucky girls

समुद्रशास्‍त्र में शारीरिक अंगों की बनावट और रुप रेखा को ध्यान में रखते हुए किसी भी व्यक्ति के भाग्य, गुण और जीवन से संबंधित किसी भी पहलू से संबंधित बातें जानी जा सकती हैं।

समुद्रशास्‍त्र में शारीरिक अंगों की बनावट और रुप रेखा को ध्यान में रखते हुए किसी भी व्यक्ति के भाग्य, गुण और जीवन से संबंधित किसी भी पहलू से संबंधित बातें जानी जा सकती हैं। भगवान श‌िव के पुत्र कुमार कार्त‌िकेय ने कुछ ऐसे गुण बताएं हैं जो किसी भी कन्या में हो तो वह सौभाग्यशाली, भाग्यवान, शुभ और मंगलप्रद होती हैं। इन कन्याओं का मायका और ससुराल इनके भाग्य से रोशन रहता है। रंक के समान जीवन व्यतित करने वाला पुरूष भी इन कन्याओं के साथ से राजा सा जीवन जीता है। 
 
* समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिन लड़कियों का चेहरा अपने पिता जैसा होता है वह भाग्यवान होती हैं। वह अपने जीवन में जिस सुख की भी इच्छा करती हैं वह उसे अवश्य हासिल करती हैं। लड़को का चेहरा अपनी माता से मिलता हो तो वह आनंदमय जीवन व्यतित करते हैं।
 
* काले बालों वाली कन्या जिसके बाल आगे से कुंड के समान मुड़े हों वह भाग्यशील होती है। च‌िकने, कोमल और मुलायम बाल सर्वोत्तम कन्या की पहचान होते हैं।
 
* गोल, मांसल, च‌िकने और मनोहारी चेहरे वाली लड़कियां क‌िस्मत की धनी होती हैं।
 
* ज‌िन कन्याओं का स‌िर आगे से हाथी के स‌िर के जैसा उठा हुआ होता है वह समृद्ध और वैभव संपन्न जीवन व्यतित करती हैं।
 
* मांग भरने वाला स्थान जिस लड़की का सीधा और उन्नत हो वह सदा सुहागन रहती है।
 
* आपस में मिली हुई भौंहों वाली लड़कियां विश्वास के लायक नहीं होती। भौंहों में अंतर, धनुष के समान झुकी हुई भौंहों वाली लड़क‌ियां ही उत्तम होती हैं।
 
* आंखों के कोनों में लाल‌िमा का होना, पुतल‌ियां गहरी काली होना व बाकी का भाग दूध के समान सफेद होना भाग्यवान कन्या का लक्षण है।
 
* समुद्रशास्‍त्र के अनुसार ज‌िस कन्या की भुजाओं में हड्ड‌ियों के जोड़ दिखाई न दें वह सुखद और आनंदित जीवन व्यतित करती हैं।
 
* लंबी, कोमल और रोम रह‌ित बाजूओं वाली कन्या उच्चतम श्रेणी की होती हैं। छोटी बाजूओं वाली कन्या का मुकद्दर दुर्बल होता है।
 
* कन्या के च‌िकने, गोल, उठे हुए और तांबे जैसे रंग वाले नाखून मंगलसूचक होते हैं।
 
* समुद्रशास्‍त्र में कन्याओं के पैरों को महत्वपूर्ण अंग माना गया है। ज‌िस कन्या के पैरों के तलवे लाल, कोमल और च‌िकने होते हैं वह देवी महालक्ष्मी जैसी सौभाग्यशाली होती है।
 

* समुद्रशास्‍त्र कहता है की सामान्य से अधिक लंबी उंगल‌ियों वाली लड़की पर सोच-समझ कर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन ऐसी लड़कियों के साथ कभी न बसाएं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!