Edited By ,Updated: 09 Oct, 2016 11:10 AM
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नौकरी में उन्नति का इंतजार रहता है। व्यक्ति अपने आस-पास होने वाली बातों पर ध्यान रखने से ज्ञात हो
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नौकरी में उन्नति का इंतजार रहता है। व्यक्ति अपने आस-पास होने वाली बातों पर ध्यान रखने से ज्ञात हो जाता है कि सफलता मिलेगी या नहीं। हमारे आस-पास बहुत सारे ऐसे शुभ शगुन होते हैं जो संकेत देते हैं कि व्यक्ति को नौकरी में पदोन्नति होगी।
* दिन में भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ शगुन होता है। माना जाता है कि ऐसा होने से आने वाले समय में धन लाभ अौर उन्नति मिलेगी।
* स्वप्न में सांप काटते हुए दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि घर में खुशखबरी आने वाली है। इसके साथ ही धन लाभ अौर कार्य में उन्नति प्राप्त हो सकती है।
* छिपकली दाएं अंग पर गिर कर बाईं अोर से उतरे तो यह शुभ शगुन होता है।
* रात के समय उल्लू के बोलने की आवाज सुनाई देने पर लाभ अौर उन्नति मिलने का शुभ शगुन होता है।
* दोपहर के समय छत पर कौआ बोले तो यह मेहमान आने का नहीं अपितु नौकरी में उन्नति मिलने का संकेत है। सुबह के समय कौए के बोलने पर घर में मेहमान आते हैं।
* नाक का फड़कना मान-प्रतिष्ठा अौर आय में वृद्धि का संकेत होता है ।
* प्रथम पहर में कबूतर का घर की छत पर गूटर गूं करना नौकरी मिलने के लिए शुभ शगुन माना जाता है।
* दायां कंधा या बाजू फड़कने का संकेत हैं कि व्यक्ति का प्रभाव बढ़ने वाला है।
* कछुए किसी भी रूप में दिखाई दे तो यह धन अौर उन्नति का सूचक माना जाता है।