परमात्मा तक पहुंचने के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं तो अवश्य पढ़ें...

Edited By ,Updated: 27 May, 2016 11:05 AM

yog vanaprastha ashram

विज्ञान और यथार्थ ज्ञान की खान हैं। इनमें संपूर्ण सृष्टि का ज्ञान निहित है। उनमें बड़े स्पष्ट रूप से परमात्मा तक पहुंचने के मार्ग का उल्लेख किया गया है और ये

विज्ञान और यथार्थ ज्ञान की खान हैं। इनमें संपूर्ण सृष्टि का ज्ञान निहित है। उनमें बड़े स्पष्ट रूप से परमात्मा तक पहुंचने के मार्ग का उल्लेख किया गया है और ये भी बताया गया है कि किस प्रकार एक जीव उस पथ पर चलते हुए सृष्टि के गूढ़ रहस्यों का अनावरण कर सकता है तथा एक रोग-मुक्त शरीर में पूर्ण चेतना के साथ दिव्या विलयन कर सकता है।

 

खोजने वाले अधिक सफलता प्राप्त करने वाले बहुत कम है। इसका कारण साधारण सा है। जो सफलता प्राप्त करते हैं उन सभी में तीन गुण पाये जाते हैं-अष्टांग योग के पांच यमों का पालन करने वाले गुरु, अपने जीवन में इस विषय की सर्वाधिक प्राथमिकता, नियमित अभ्यास के साथ-साथ सेवा कार्यों में संलग्न होना। ये तीनों ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ व संन्यास नामक चार आश्रमों के ढांचे में बंधे हुए हैं। प्रत्येक आश्रम स्वाभाविक रुप से अगले चरण की ओर प्रस्थान करता है, इसमें कोई जोर जबरदस्ती नहीं की जाती, गुरु के सानिध्य में योग की सही साधना यह सुनिश्चित करती है।

 

इस लेख में मैं एक योग गुरु के वानप्रस्थ आश्रम की चर्चा करूंगा। साधारणतया लोगों के मन में धारणा है कि वानप्रस्थ का अर्थ है कि सब कुछ त्याग देना परंतु संसार को त्यागने जैसा कुछ भी नहीं है। यह अनुभव पानी के उस जहाज की तरह है जो सागर को पार करता है, यह जल पर रहते हुए इसे पार करता है, जल इसके अंदर नहीं है इसलिए यह डूबता नहीं है। वानप्रस्थ का साधारण सा अर्थ  है जीवन के सांसारिक पहलुओं से व उन व्यक्तियों से जिनके लिए योग की प्राथमिकता सर्वाधिक नहीं है। अपना संपर्क सीमित कर लेना। 

 

वानप्रस्थ में ज्ञान का प्रवाह व साधकों के साथ संपर्क निरंतर बना रहता है। इसे ऐसा भी कह सकते हैं कि जहाज सागर के बीचों बीच है और अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। जहाज पर सीमित व्यक्ति ही होते हैं और केवल उन्हें ही वहां रहने की अनुमति मिलती है जिनका जहाज पर पूर्ण विश्वास होता है। परिणाम इस बात पर आधारित नहीं है कि आप अपने जहाज (गुरु) को कितने समय से जानते हैं, आपकी इच्छा व अन्य आधारों का महत्त्व होता है।

 

इस यात्रा के लिए ब्रह्मचर्य के दौरान अपने अंदर ऊर्जा को संग्रहित करके व गृहस्थ होते हुए सांसारिक जीवन के अनुभव करने के उपरांत वानप्रस्थ में प्रवेश करते समय व्यक्ति भौतिक संसार से अपना मुंह मोड़ने लगता है। वैदिक गुरुओं का कहना है व आधुनिक विज्ञान के अनुसार भी प्रत्येक क्रिया की बराबर व विपरीत प्रतिक्रिया होती है। जब आप पांच मूल इंद्रियों के भोगों में लिप्त होने लगते हैं तो इसके बराबर व विपरीत प्रतिक्रिया के परिणामस्वरुप शरीर वृद्धावस्था की ओर बढ़ने लगता है। 

 

अपनी ऊर्जा का संग्रह करने के लिए वृद्ध होने की इस प्रक्रिया को रोकना होता है ताकि पांच इंद्रियों से परे अपनी अंतिम यात्रा की ओर अग्रसर हो सके व अपने योग्य शिष्यों को अपने साथ आगे ले जाया जा सके। इसलिए वानप्रस्थ की अवस्था के दौरान एक योग गुरु अपने मेलजोल सीमित करते हैं।

योगी अश्विनी

www.dhyanfoundation.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!