ARIES (मेष)

महीना चुनें

मेष राशि- इस राशि के लोग उत्पन्न जातक-जातिका मध्यम कद वाला, उत्साहयुक्त एवं साहसी प्रकृति का होगा। इस राशि का स्वामी मंगल होने से जातक के मुख का रंग लाल अथवा गेहुआं वर्ण होगा। अगर भरणी नक्षत्र होगा तो रंग गोरा एवं लालिमा प्रायः लंबे और घने होते हैं। मेष राशि के जातक परोपकारी, उग्र स्वभावी, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित्त को प्रसन्न करने वाला, साहसी, उद्यमी एवं परिश्रमी होगा। सतर्क बुद्धि और स्वतंत्र विचार रखेगा। स्मरणशक्ति तोज़ होगी। अग्नि तत्तव प्रधान होने के कारण जात क्रोधित हो जाने पर शीघ्र ही मान जावें। भ्रमणप्रिय प्रकृति अर्थात घूमने-फिरने का विशेष शौक रखें। जीवन में परिश्रम एवं उद्यम के बल आय एवं धन प्राप्ति के साधन जुटा लेते हैं। बहन-भाई होने पर भी उनका सहयोग नही मिल पाता।

इस राशि पर भाग्येश गुरु की शुभ दृष्टि परंतु राशिस्वामी मंगल अष्टम में होने से मिश्रित प्रभाव होगा। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि शुभ मंगल कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। आध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेंगी। परंतु घरेलु  उलझनें, बनते कामों में विघ्न एवं गुप्त चिंता रहेगी। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद भी रहेंगे।

लव-लाइफ- इस राशि के लोगों को इस माह में शादी के प्रस्तान आ सकते हैं। तो वहीं प्रेम विवाह होने के भी योग बन रहे हैं। विवाहित जोड़ों में आपसी समझदारी बढ़ेगी। जिसके परिणाम स्वरूप उनके रिश्ते में मिठास तो आएगी। साथ ही इससे परिवार के बाकि के सदस्यों में भी प्य्रार बढ़ता नज़र आएगा।

हेल्थ- क्रोध की अधिकता से कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें आपके साथ ऐसी परिस्थिति बने ही न जिससे आप को क्रोध आए। इसके साथ ही ऐसे लोगों से भी दूर रहें जिनसे बात करके आपको गुस्सा आए और आपकी सेहत के साथ आपका काम भी प्रभावित हो।

उपाय- मेष राशि वालों को क्रोध से बच्चे के लिए मंगलवार के व्रत के साथ-साथ श्रीमद्भगवद् गीता का पाठ करें।

शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी
शुभ वार- मंगलवार।
शुभ दिशा- दक्षिण पश्चिम

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!