तारीख़ चुनें
वृश्चिक: काम में मन नहीं लगेगा। फिजूल का तनाव रह सकता है। सफलता के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। शाम में किसी पार्टी में जा सकते हैं। अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने पार्टनर के साथ सोच-विचार कर लें। आज घर में कम्प्यूटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। कई दिनों से अगर ट्रिप पर जाने का सोच रहे हैं तो आज प्लान बना लीजिए। सही समय है। इस ट्रिप पर जाना लाभदायक साबित हो सकता है। काम के लिए भाग-दौड़ बनी रहेगी। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।
शुभ दिशा- वेस्ट
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
उपाय- लक्ष्मी पर चढ़ी मौली वर्कप्लेस के गेट पर बांधें।