Aaj Ka Good Luck (14th February, 2022): आज करें ये उपाय और शिव कृपा पाएं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Feb, 2022 09:34 AM

aaj ka good luck

सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। सोमवार को जन्मे लोग दिल से ज्यादा निर्णय लेते हैं, थोड़े इमोशनल और नाजुक स्वभाव के भी होते हैं। जो लड़किया सोमवार को जन्म लेती हैं, चंद्र शुक्र की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (14th February, 2022): सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। सोमवार को जन्मे लोग दिल से ज्यादा निर्णय लेते हैं, थोड़े इमोशनल और नाजुक स्वभाव के भी होते हैं। जो लड़किया सोमवार को जन्म लेती हैं, चंद्र शुक्र की युति हो और चंद्र अपने या मित्र ग्रहों के नक्षत्र में हों तो ऐसी लड़कियां सुंदर और समझदार होती हैं। अपने परिवार और ससुराल वालों को धन लाभ देती हैं। लड़कों की कुंडली में भी चंद्र अपने मित्रों के साथ युति या दृष्टि बनाए तो जीवन में लाभ होता है और परिवार का साथ भी मिलता है। 

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck

सोमवार का दिन पूरी तरह से चंद्र ग्रह का माना जाता है। चंद्र देव मन, मां और जल के कारक ग्रह हैं और भौतिक सुख भी चंद्र देव से देखें जाते हैं। जिनकी कुंडली में चंद्र देव पीड़ित हो जाएं तो जातक का जीवन बहुत कठिन हो जाता है और हर सुख को पाने के लिए सघंर्ष होता है।

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck

ऐसे में ये करें ये उपाय
सोमवार का व्रत रखें।

भगवान शिव को चावल और दूध अर्पित करें।

बहते जल में दूध से बनी मिठाई बहाएं।

घर में खीर बनाएं और चांद की रोशनी में थोड़ी देर रखें, उसके बाद खाएं।

शिवलिंग के पास दक्षिण दिशा में मुख करके बैठ जाएं और शिव स्तोत्र का पाठ करें।

घर के मंदिर में भगवान शिव की बैठने वाली मुद्रा की तस्वीर उत्तर दिशा में लगाएं।

घर में पारद शिवलिंग रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। सुबह-शाम शिवलिंग के पास दीपक जलाएं और इस मंत्र का जाप करें-

ऊँ नम: शिवाय, ऊँ सांब सदा शिवाय नम:

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com 

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!