आज का पंचांग- 13 फरवरी, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Feb, 2019 07:18 AM

aaj ka hindi panchang

आज 13 फरवरी, 2019 अष्टमी तिथि है। इसके स्वामी शिव जी हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा मितभाषी, सॉफ्ट स्वीट स्पोकन, धार्मिक रीति-रिवाजों को मानने वाला, धार्मिक लिटरेचर पढऩे में रुचि रखने वाला, बहुत धन तथा

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 13 फरवरी, 2019 अष्टमी तिथि है। इसके स्वामी शिव जी हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा मितभाषी, सॉफ्ट स्वीट स्पोकन, धार्मिक रीति-रिवाजों को मानने वाला, धार्मिक लिटरेचर पढऩे में रुचि रखने वाला, बहुत धन तथा धन-सम्पदा अर्जित करने वाला तथा कारोबार के फैलाव-प्रसार के लिए निरन्तर संघर्ष करते रहने वाला होता है। 

PunjabKesariनक्षत्र 
कृतिका नक्षत्र के देवता अग्नि तथा स्वामी सूर्य हैं। यह स्त्री संज्ञक तथा रजस नक्षत्र है। इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा कुछ तीखे स्वभाव का, शार्ट टैम्पर्ड, नाक पर मक्खी न बैठने देने वाला, कुछ विलासी, आराम पसंद, कुछ सैक्सी तथा महफिल एवं सभा-सोसाइटी में छा जाने वाला होता है। वह स्वादिष्ट भोजनों-व्यंजनों का भी शौकीन होता है। गुलाब, कुनेर जैसे पौधे लगाना कल्याणकारी रहता है। 

योग
ऐन्द्र योग के स्वामी पितर हैं। इस योग में जन्मे बच्चे के मन में बड़ा हो जाने पर पितरों के रूठे होने का ख्याल बना रहता है। वे पितरों की नाराजगी हटाने या उन्हें मनाने के लिए अपने प्रयासों या पूजा-शान्ति के उपायों में लगे रहते हैं। स्नान करते समय पितरों को जल अर्पित करते रहना कल्याणकारी रहता है। 

 करण
बव करण के स्वामी इन्द्र हैं। इस करण में जन्मा बच्चा जिम्स, हैल्थ क्लब्स के संचालन, शरीर को चुस्त रखने के लिए सैर करने या हैल्थ केयर जैसे प्रोफैशन के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर जुडऩे, योग आसनों, शारीरिक कसरत करने तथा हैल्दी-पौष्टिक खान-पान के प्रति बहुत सावधान रहने वाला होता है। 

PunjabKesariवार
बुधवार के देवता अधिदेवता विष्णु हैं। बुधवार जन्मा बच्चा बहुत एकम्मोडेटिंग, डिप्लोमेट तथा हर तरह की स्थिति में एडजस्टमैंट करने वाला, मैथेमैटिक्स, कॉमर्स, इकनॉमिक्स, अकाऊंट्स, बैंकिंग, फाइनैंशियल, इंश्योरैंस सैक्टर से सम्बद्ध काम-धंधा से रोजी-रोटी कमाने वाला,सॉफ्ट स्पोकन, दूरदर्शी तथा समझदार होता है। हरी वस्तुओं का दान करते रहना ठीक रहता है। 

PunjabKesari

शुभ पंचांग
तारीख:    
                   13 फरवरी, 2019
वार:                            बुधवार
अयन:                        उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत्:            2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे: 1
राष्ट्रीय शक सम्वत्:    1940
शक माघ तारीख:         24
हिजरी साल:               1440
महीना:                      जमादि-उल्सानी, तारीख 7
पक्ष:                          माघ शुक्ल
तिथि    :                   अष्टमी (बाद दोपहर 3.47 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी।
नक्षत्र    :                    कृतिका (रात 10.28 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रोहिणी।
योग    :                     ब्रह्मा (प्रात: 10.18 तक)तथा तदोपरांत योग ऐन्द्र।
करण    :                   बव (बाद दोपहर 3.47 तक)तथा तदोपरांत करण बालव।
चंद्र राशि:                  वृष (पूरा रात-दिन)
सूर्योदय/सूर्यास्त:         प्रात: 7.15/सायं 6.08  (जालन्धर समय)
राहू काल:                   दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक।

PunjabKesariस्पैशल पर्व-दिवस
विक्रमी फाल्गुन संक्रान्ति, सूर्य प्रात: 8.47 (जालंधर समय) पर कुम्भ राशि पर प्रवेश करेगा। भीष्माष्टमी। अद्र्धकुम्भ (श्री प्रयागराज) का स्नान। कुम्भ संक्रान्ति के स्नान दान का महात्म्य मध्याह्न काल तक, सरोजिनी नायडू जन्मदिवस। 

PunjabKesari

सूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य           मकर में
चंद्रमा        वृष में
मंगल         मेष में
बुध            कुम्भ में
गुरु            वृश्चिक में
शुक्र           धनु में
शनि          धनु में
राहू            कर्क में
केतु           मकर में

PunjabKesariदिशा शूल
उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए इसलिए इस दिशा की यात्रा न करें।

PunjabKesari

आज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय -
सूर्योदय से लेकर प्रात: 10.20 तक
नामाक्षर-    इ
इस बच्चे की रुचि मैडीसन की मैन्युफैक्चरिंग, मार्कीटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, फोटोग्राफी में यूका होने वाले सामान की सेल-परचेज के काम-धंधा में होती है। फॉरेन कंट्री जाने के लिए यत्नशील रहने वाला होता है। 

समय - प्रात: 10.21 से लकर सायं 4.24 तक
नामाक्षर-    उ
यह बच्चा मैडीकल साइंस एवं एजुकेशनल मैनेजमैंट जैसे प्रोफैशंस में अच्छी सक्सैस पाने वाला तथा पेंटिंग, फाइन आर्ट्स, गीत-संगीत, म्यूजिक, डांस इत्यादि सीखने का शौक रखने वाला होता है। 

समय - सायं 4.25 से लेकर रात 10.28 तक
नामाक्षर- 
यह बच्चा एक्स्ट्रीमिस्ट नेचर का, सोचे-विचारे बगैर टैम्पर लूका करने वाला, कोल्ड स्टोरेज जैसा काम-धंधा करने वाला, एयरकंडीशनर्स की सेल-परचेज, रिपेयर जैसे कामों में रुचि रखने वाला होता है। 

समय- रात 10.29 सेलेकर अगले दिन (14 फरवरी) प्रात: 4.21 तक
नामाक्षर-
यह बच्चा एक्टिंग, स्टेज प्रोग्रामों, रेडियो, टी.वी., प्रोग्रामों के साथ अटैच होने की चाहत रखने वाला होता है। टूरिंग करियर वाले लोगों का कई बार वास्ता बेनतीजा टूर्स के साथ भी पड़ सकता है। 

PunjabKesari

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!