आज का पंचांग- 15 फरवरी, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Feb, 2019 07:45 AM

aaj ka hindi panchang

आज 15 फरवरी, शुक्रवार की दशमी तिथि है। इसके स्वामी यम हैं। यह तिथि पूर्णा तिथि कहलाती है। इस तिथि में जन्मा बच्चा वैल एजुकेटिड, शास्त्रों का ज्ञान रखने वाला, धर्म-अधर्म, पाप-पुण्य में भेदभाव तथा अंतर को समझने वाला,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 15 फरवरी, शुक्रवार की दशमी तिथि है। इसके स्वामी यम हैं। यह तिथि पूर्णा तिथि कहलाती है। इस तिथि में जन्मा बच्चा वैल एजुकेटिड, शास्त्रों का ज्ञान रखने वाला, धर्म-अधर्म, पाप-पुण्य में भेदभाव तथा अंतर को समझने वाला, साफ्ट नेचर वाला, स्वीट-साफ्ट स्पोकन, टोलरैंट होता है। पीपल, वट जैसे वृक्षों तथा तुलसी जैसे पौधों को लगाना तथा उनकी केयर करना कल्याणकारी रहता है।

PunjabKesari panchangनक्षत्र 
मृगशिर नक्षत्र के देवता चंद्रमा तथा स्वामी मंगल हैं। इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा बहुत टाकेटिव तथा फारवर्ड ट्रेडिंग के बिजनैस से धन अर्जित करने वाला, लिकर, फिल्म, वीडियो, टी.वी. इंडस्ट्री, फैशनेबल, डिजाइनर कपड़ों की इंडस्ट्री, म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ जुड़े प्रोफैशन में इंट्रैस्ट रखने वाला तथा सक्सैस पाने वाला होता है। चंद्र-मंगल की पूजा-अर्चना करना कल्याणकारी रहता है। 

PunjabKesari panchang योग
विष्कुंभ योग के स्वामी यम हैं। इस योग में जन्मा बच्चा कुछ सख्त स्वभाव वाला, हार्ड लाइनर, जिद्दी, मनमानी करने तथा अपनी मर्जी दूसरों पर ठोंसने वाला होता है। भैरव को माथा टेकना तथा उसकी सेवा करना कल्याणकारी रहता है। लोहा, लैदर इत्यादि से निर्मित किसी वस्तु का दान करते रहना प्रशस्त रहता है।

 करण
गर करण की स्वामी भूमि है। इस करण में जन्मा बच्चा लैंड्स-एग्रीकल्चरल लैंड्स, अर्बन लैंड्स, प्लाटों,बिल्ट अप फ्लैटों की सेल-परचेज, रियल एस्टेट, लैंड्स के कामकाज के साथ जुड़े वकील, स्टाफ, सरकारी अधिकारी अच्छा धनार्जित करने वाले होते हैं। नर्सरी फार्मिंग, हॉर्टिकल्चर इत्यादि के काम भी उसे सूट करते हैं।

PunjabKesari panchang

वार
शुक्रवार के देवता-अधिदेवता इंद्र हैं। शुक्रवार जन्मा बच्चा आर्टस्टिक नेचर वाला, एक्टिंग, डांस, म्यूजिक (इंस्ट्रूमैंटल एवं वोकल), फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फाइन आर्ट्स में इंट्रैस्ट रखने वाला, चंचल मन वाला, स्वच्छंदता को लाइक करने, कलर्ड, फैशनेबल डिजाइनर कपड़ों को पसंद करने तथा पहनने वाला, अपोजिट सैक्स, विशेेकर महिलाओं के प्रति ज्यादा अट्रैक्शन रखने वाला होता है।

PunjabKesari panchang

शुभ पंचांग
तारीख: 
                         15 फरवरी, 2019
वार :                               शुक्रवार
अयन:                             उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत्:                2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे :   3
राष्ट्रीय शक सम्वत् :        1940
शक माघ तारीख :          26
हिजरी साल :                1440
महीना :                       जमादि उल्सानी, तारीख 9
पक्ष:                           माघ शुक्ल
तिथि:                        दशमी (दोपहर 1.19 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी।
नक्षत्र :                       मृगशिर (रात 8.53 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आद्र्रा।
योग:                         विष्कुंभ (15-16 मध्य रात 3.23 तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति।
करण:                       गर (दोपहर 1.19 तक) तथा तदोपरांत करण वणिज।
चंद्र राशि:                  वृष राशि पर (प्रात: 9.32 तक) तथा तदोपरांत चंद्र राशि मिथुन।
सूर्योदय/सूर्यास्त :       प्रात: 7.13/सायं 6.10 (जालन्धर समय)।
राहू काल:                  प्रात: 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक।

PunjabKesari panchangभद्राकाल
भद्रा सायं 5.29 से प्रारम्भ होगी।

PunjabKesari panchang

सूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य       कुंभ में
चंद्रमा    वृष  में
मंगल    मेष में
बुध      कुंभ में
गुरु     वृश्चिक में
शुक्र    धनु में
शनि   धनु में
राहू    कर्क में
केतु    मकर में

PunjabKesari panchang

दिशा शूल
पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

PunjabKesari panchang

आज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय- प्रात:9.33 से लेकर बाद दोपहर 3.08 तक
नामाक्षर-
यह बच्चा मार्शल सर्वसिज जैसे कि आर्मी, पुलिस, पैरा-मिलिट्री फोर्सिस की सर्विस को अपने करियर के तौर पर पसंद करने वाला होता है। वह टाकेटिव, हाजिर जवाब तथा तर्क-वितर्क में भी एक्सपर्ट होता है।

समय- बाद दोपहर 3.09 से लेकर रात 8.53 तक
नामाक्षर- की
यह बच्चा कुछ स्पष्टवादी, तबीयत का तेज, शार्ट टैम्पर्ड, हर बात पर फौरन रिएक्ट करने  तथा मिलिट्री, पुलिस की सर्विस में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। फीमेल के प्रति भी ज्यादा अट्रैक्शन रख सकता है।

समय- रात 8.54 से लेकर 15-16 मध्य रात 2.26 तक
नामाक्षर- कु
यह बच्चा पब्लिकेशन जैसे कि बुक्स, मैगजीन पब्लिकेशन, एडवर्टाइजमैंट मेकिंग, प्रिंटिंग जैसे प्रोफैशंस में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। लिकर, टैलीकॉम से जुड़े कामकाज को भी लाइक कर सकता है।

समय-15-16 मध्य रात 2.27 से लेकर अगले दिन (16 फरवरी) प्रात: 7.59 तक
नामाक्षर-
यह बच्चा बहुत स्वीट-साफ्ट स्पोकन, अपनी बातों से दूसरे को प्रभावित तथा कंविन्स करने वाला,  बहुत मिलनसार तथा रिलेशंस को बनाए रखने वाला, मैडीसंस के बारे में जानकारी-समझ रखने वाला होता है। 

PunjabKesari panchang

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!