आज का पंचांग- 26 फरवरी, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2019 07:39 AM

aaj ka hindi panchang

आज 26 फरवरी, 2019 अष्टमी तिथि है। इस के स्वामी शिव जी हैं। यदि अष्टमी तिथि मंगलवार हो तो उसे सिद्धा तिथि कहते हैं। इस तिथि को जन्मा बच्चा मेहनती, हिम्मती, कर्मठ तथा हर काम को उसके टारगेट तक पहुंचाने वाला होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 26 फरवरी, 2019 अष्टमी तिथि है। इस के स्वामी शिव जी हैं। यदि अष्टमी तिथि मंगलवार हो तो उसे सिद्धा तिथि कहते हैं। इस तिथि को जन्मा बच्चा मेहनती, हिम्मती, कर्मठ तथा हर काम को उसके टारगेट तक पहुंचाने वाला होता है। जातक धर्म-परायणी, परोपकारी, दूसरों के प्रति साफ्ट तथा कंसिडरेट रहने वाला होता है। अष्टमी तिथि गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ होती है।

PunjabKesariनक्षत्र 
अनुराधा नक्षत्र के देवता मित्र (सूर्य) तथा स्वामी शनि हैं। यह पुरुष संज्ञक तथा तामसी नक्षत्र है। इस नक्षत्र में जन्मे बच्चे का इंट्रैस्ट कम्प्यूटर, इंजीनियरिंग, वकालत, मैडीसन, लैदर, फ्यूल, टिम्बर के साथ सम्बद्ध काम-धंधे में हो सकता है। जातक को गठिया, कब्ज तथा महिलाओं को मासिक धर्म से सम्बद्ध तकलीफों की शिकायत रह सकती है।

 योग
व्याघात योग का स्वामी वायु है। इस योग में जन्मा बच्चा एविएशन, सिविल एविएशन, एयर फोर्स, एयरलाइन्स के साथ जुड़े प्रोफैशंस में इंट्रैस्ट रखने तथा बड़े-बड़े रिस्क लेने वाला हो सकता है। कुछ विद्वान इस नक्षत्र को अशुभ फलकारक भी मानते हैं, इसलिए इसकी पूजा शांति कराने का विधान है।

करण
बालव करण का स्वामी ब्रह्मा है। इस करण में जन्मा बच्चा टीचिंग, कोचिंग, ट्यूशनिंग, टैक्सट बुक्स राइटिंग, बुक्स की प्रिंटिंग, पब्लिकेशन जैसे प्रोफैशंस में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। बड़े-बड़े अकैडिमक कम्पीटीशंस के लिए स्टूडैंट को तैयार करने जैसे काम-धंधे के साथ अटैचमैंट रख सकता है। पीपल, वट जैसे पौधों को लगाना तथा उनकी केयर करना प्रशस्त रहता है।

वार
मंगलवार के देवता अधिदेवता कार्तिकेय हैं। यदि मंगलवार के दिन कोई सरकारी या कोर्ट-कचहरी के साथ सम्बद्ध काम हाथ में लिया जाए या शुरू किया जाए तो उसका फेवरेबल तथा पाजीटिव रिजल्ट मिलता है। लैंड्स, एग्रीकल्चरल लैंड्स, प्रापर्टी तथा इलैक्ट्रिसिटी, रियल एस्टेट इत्यादि के काम प्रोफैशंस के तौर पर सूट कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा-अर्चना करना तथा हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर लगाना कल्याणकारी रहता है।

PunjabKesariBed पर बैठकर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए, जानें इसके पीछे का सच !
सूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य        कुंभ में
चंद्रमा     वृश्चिक में
मंगल     मेष में
बुध        मीन में
गुरु        वृश्चिक में
शुक्र       मकर में
शनि      धनु में
राहू       कर्क में
केतु      मकर में

दिशा शूल
उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए—इस दिशा की यात्रा न करें।

PunjabKesariस्पैशल पर्व
जानकी व्रत।

गंड मूल काल
रात 11.04 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी।

PunjabKesariशुभ पंचांग
तारीख : 
                           26 फरवरी, 2019
वार :                                मंगलवार
अयन :                             उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत्:                 2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे :    14
राष्ट्रीय शक सम्वत् :         1940
शक फाल्गुन तारीख :        7
हिजरी साल :                  1440
महीना :                         जमादि उल्सानी, तारीख 20
पक्ष :                             फाल्गुन कृष्ण
तिथि:                           अष्टमी (26 फरवरी दिन-रात तथा 27 को प्रात: 5.21 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी।
नक्षत्र  :                        अनुराधा (रात 11.04 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा।
योग :                          व्याघात (प्रात: 10.46 तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण।
करण :                        बालव (सायं 5.04 तक) तथा तदोपरांत करण कौलव।
चंद्र राशि:                    वृश्चिक (पूरा दिन-रात)।
सूर्योदय/सूर्यास्त :         प्रात: 7.02/सायं 6.19 (जालन्धर समय)।
राहू काल:                    बाद दोपहर 03.00 से 04.30 बजे तक।

PunjabKesariआज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय- प्रात: 10.37 से सायं 4.50 तक
नामाक्षर- नू
इस बच्चे का इंट्रैस्ट सर्जरी में यूज़ होने वाले इक्विपमैंट्स की सेल-परचेज, तेल पदार्थों की प्रोसैसिंग, मार्कीटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन जैसे काम-धंधे के साथ जुड़े प्रोफैशंस में हो सकता है।

समय- सायं 4.51 से रात 11.04 तक
नामाक्षर- ने
इस नामाक्षर वाले बच्चे का इंट्रैस्ट कम्प्यूटर, इंजीनियरिंग के साथ जुड़े प्रोफैशंस में, लैदर-डैंटिस्ट्री के साथ जुड़े काम-धंधे में हो सकता है। वह गुप्त रोगों का माहिर डाक्टर भी हो सकता है।

समय- रात 11.05 से अगले दिन (27 फरवरी) प्रात: 5.29 तक
नामाक्षर- नो
यह बच्चा जर्नलिज़्म, सिनेमा, टी.वी., फिल्म्स, म्यूजिक के साथ जुड़े प्रोफैशंस को पसंद करने वाला हो सकता है। स्टेज शो, स्टेज परफार्मैंस प्रोग्राम्स की कनेक्टिंग, एंकरिंग इत्यादि में भी वह टेस्ट रख सकता है।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!