आज का पंचांग- 27 फरवरी, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Feb, 2019 07:47 AM

aaj ka hindi panchang

आज 27 फरवरी, बुधवार नवमी तिथि है। इसकी स्वामी दुर्गा जी हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा धर्म परायणी, धर्म में आस्था-विश्वास रखने वाला, धार्मिक तथा पौराणिक लिटरेचर पढऩे, आत्म मंथन-आत्म चिंतन करने वाला होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 27 फरवरी, बुधवार नवमी तिथि है। इसकी स्वामी दुर्गा जी हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा धर्म परायणी, धर्म में आस्था-विश्वास रखने वाला, धार्मिक तथा पौराणिक लिटरेचर पढऩे, आत्म मंथन-आत्म चिंतन करने वाला होता है। एजुकेशन से सम्बद्ध कामों-प्रोजैक्टों में इंट्रैस्ट रखने वाला तथा फीमेल्स के प्रति ज्यादा अट्रैक्शन महसूस करने वाला होता है।

Bed पर बैठकर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए, जानें इसके पीछे का सच !

PunjabKesariनक्षत्र 
ज्येष्ठ नक्षत्र के देवता इंद्र तथा स्वामी बुध हैं। यह नक्षत्र स्त्री संज्ञक, तामस तथा गंड मूल कारक है। इस नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म हो तो बड़े भाई, दूसरे में हो तो छोटे भाई, तीसरे में हो तो माता-पिता, चौथे में हो तो स्वयं के लिए अरिष्टकारी होता है। जन्मे के 27वें दिन के आसपास जब यह नक्षत्र पुन: आए तो उस दिन नक्षत्र की पूजा-शांति करा लेने का विधान है। वैसे इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा हठी, जिद्दी, शार्ट टैम्पर्ड हो सकता है।

योग
हर्षण योग का स्वामी भग तथा वज्र योग का स्वामी वरुण है। वज्र योग में जन्मा बच्चा कुछ सख्त स्वभाव वाला, हार्ड लाइनर, अपने इरादे, निश्चय, स्टैंंड का पक्का, स्ट्रांग विल वाला, आसानी के साथ किसी के आगे सरैंडर न करने वाला होता है। कुछ ग्रंथकार एवं विद्वान इसे अशुभ फलकारक भी मानते हैं।

PunjabKesari

 करण
तैतिल करण के स्वामी विश्व हैं। इस करण में जन्मा बच्चा भूमि से सम्बद्ध कामों—एग्रीकल्चरल, अर्बन लैंड्स की सेल-परचेज, एग्रीकल्चरल, प्रॉडक्ट्स, हॉर्टिकल्चर प्रॉडक्ट्स की मार्कीटिंग जैसे कामों में अच्छी सक्सैस पाता है। इस करण में जन्मी कन्याओं को विवाहोपरांत अपनी गृहस्थियों में बहुत सुख-कंफट्र्स मिलते हैं।

वार
बुधवार के देवता विष्णु हैं। बुधवार जन्मा बच्चा बहुत इंटैलीजैंट, वैल एजुकेटिड, इक्नॉमिक्स, कामर्स, मैथेमैटिक्स, अकाऊंट्स, बैंकिंग, फाइनैंशियल सैक्टर से जुड़े प्रोफैशंस को करियर के तौर पर पसंद करने वाला, साफ्ट-स्वीट स्पोकन, दूसरों के साथ आसानी से एडजस्टमैंट-कम्प्रोमाइज करने वाला, ब्यूटी-नैचुरल नजारों का दीवाना होता है। हरी वस्तुओं का दान करना कल्याणकारी रहता है।

PunjabKesari
सूर्योदय कालीन कुंडली

सूर्य       कुंभ में
चंद्रमा    वृश्चिक  में
मंगल    मेष में
बुध      मीन में
गुरु      वृश्चिक में
शुक्र     मकर में
शनि    धनु में
राहू     कर्क में
केतु    मकर में

PunjabKesari

दिशा शूल
उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। इस दिशा की यात्रा न करनी ठीक रहेगी।

PunjabKesariस्पैशल दिवस
शहीद चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस।

PunjabKesariगंड मूल काल
27-28 मध्य रात 12.46 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा उसके बाद मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी।

PunjabKesariशुभ पंचांग
तारीख :  
                     27 फरवरी, 2019
वार :                            बुधवार
अयन :                          उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत् :              2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे :  15
राष्ट्रीय शक सम्वत् :       1940
शक फाल्गुन तारीख :      8
हिजरी साल :                1440
महीना :                      जमादि उल्सानी, तारीख 21
पक्ष :                          फाल्गुन कृष्ण
तिथि :                        नवमी (27 फरवरी दिन-रात तथा 28 फरवरी प्रात: 6.41 तक)
नक्षत्र :                       ज्येष्ठा (27-28 मध्य रात 12.46 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला
योग :                        हर्षण (प्रात: 10.11 तक) तथा तदोपरांत योग वज्र।
करण:                       तैतिल (सायं 6.01 तक) तथा तदोपरांत करण गर।
चंद्र राशि :                  वृश्चिक (27-28 मध्य रात 12.46 तक तथा तदोपरांत चन्द्र राशि धनु।
सूर्योदय/सूर्यास्त:         प्रात: 7.01/सायं 6.19 (जालन्धर समय)।
राहू काल :                  दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक।

PunjabKesari

आज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय-
प्रात: 5.30 से पूर्व दोपहर 11.55 तक
नामाक्षर-
यह बच्चा इम्मीग्रेशन, प्रिंटिंग, पब्लिकेशन, वकालत, रेडियो, टी.वी., फोटो-वीडियोग्राफी, एक्टिंग के प्रोफैशन, ब्यूटीफिकेशन के लिए यूज़ किए जाने वाले सामान की मार्कीटिंग से जुडऩे वाला हो सकता है।

समय- पूर्व  दोपहर 11.56 से सायं 6.20 तक
नामाक्षर- यी
यह बच्चा एविएशन, टूरिज़्म, टूर एंड ट्रैवल्स, अकाऊंट्स, अकाऊंट्स की आडिटिंग के प्रोफैशंस तथा इलैक्ट्रिसिटी की प्रॉडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन जैसे कामों में इंट्रैस्ट रखने वाला हो सकता है।

समय- सायं 6.21 से 27- 28 मध्य रात 12.46 तक
नामाक्षर- यू
यह बच्चा मैथेमैटिक्स, कामर्स, इक्नॉमिक्स, नेवी, इम्मीग्रेशन, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, सर्जिकल, इंस्ट्रूमेंट्स की सेल जैसे प्रोफैशंस में इंट्रैस्ट रख सकता हैै। वह नेचर से कुछ शार्ट टैम्पर्ड भी हो सकता है।

समय- 27-28 मध्य रात 12.47 से अगले दिन (28 फरवरी) प्रात: 7.21 तक
नामाक्षर- ये
यह बच्चा कोचिंग,कोचिंग, ट्यूनिंग, टूर एंड ट्रैवल्स, एयर टिकटिंग, मैनपावर बाहर भिजवाने से सम्बद्ध प्रोफैशंस में तथा मैडीसन की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, सप्लाई, डिस्ट्रीब्यूशन के काम-धंधे में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है।

PunjabKesari

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!