लव राशिफल: चाहत के दर पे दिल का धरना है...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Mar, 2020 07:27 AM

aaj ka love rashifal

​​​​​​​मेष- आज विवाहित लोग सोच-समझ कर खर्चा करें। चादर से बाहर पैर पसारना आपके रिश्ते में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज विवाहित लोग सोच-समझ कर खर्चा करें। चादर से बाहर पैर पसारना आपके रिश्ते में अनबन का बड़ा कारण बन सकता है। सिंगल लोगों के प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। जो स्थाई नहीं होंगे।

वृष- रिश्तों में शिकायतें होना आम बात है, आज सही तरीके से एक-दूसरे को टाइम दें। संभव हो तो कहीं एकांत में समय व्यतित करें। दिल की बातें आपस में सांझा करें। तभी आपसी झगड़े सुलझ पाएंगे।    

मिथुन- आज मैरिड लोग सुरक्षित भविष्य के लिए कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। जिससे पार्टनर को बहुत खुशी मिलने वाली है। सिंगल को डबल होने का मौका मिल सकता है। जो रिलेशन में हैं उनका दिन मस्त रहेगा।

कर्क- आज खूबसूरत रिश्ते की शुरूआत करने के लिए दिन बहुत बढ़िया है। प्रपोज या शादी की बात करें, यकीनन उत्तर हां में होगा। विवाहित लोगों को अपनी सभी प्रॉब्लम का हल मिल जाएगा।

सिंह- आज आप किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। संभव है वो आपका बेस्ट फ्रेंड या कोई बहुत करीबी हो। मैरिड लोग घर के खर्चों को लेकर आपस में उलझ सकते हैं। जिससे सारा दिन घर का माहौल खराब रहेगा।

कन्या- आज लोग आपकी सफल शादी और प्यार की मिसालें देंगे। जिससे उत्साह बढ़ेगा। अनमैरिड लोगों को शादी का फैसला करने में देर नहीं लगानी चाहिए। ये न हो समय हाथ से निकल जाए।

तुला- आज आपके पार्टनर का गुस्सा सातवें आसमान पर रहेगा। बुद्धिमता और सतर्कता से काम लें। वाणी में नम्रता बनाए रखें, तभी बात बनेगी अन्यथा सम्बन्धों में दरार आ सकती है।   

वृश्चिक- आज साथी आप पर बहुत सारा प्यार-दुलार लुटाने वाले हैं। लंबे समय से जिस स्पॉट पर जाने की ख्वाहिश थी, वो पूरी होगी। कहीं छुट्टी पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। चारों तरफ खुशियां ही खुशियां होंगी।

धनु- आज लव लाइफ में बोरियत महसूस हो सकती है। विदेश से शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। हो सकता है कहीं बात भी बन जाए। रिश्ता आरंभ करने से पहले सोच-विचार कर लें। रिलेशन में रह रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।   

मकर- आज वर्क प्लेस और घर में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन एक-दूसरे को बख़ूबी संभालते हुए अच्छा वक्त बितेगा। कठिन समय में ही सही एक-दूसरे के प्रेम को समझने का प्रयास करेंगे।

कुंभ- आज पार्टनर आप पर जरुरत से ज्यादा प्यार बरसाएंगे। उनसे अपने दिल की हर बात शेयर करें। फैमिली के साथ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सारा दिन खुशनुमा रहने वाला है।

मीन- अपने अंदर के दया भाव को एक साइड पर रख कर सोचें की जो आप कर रहे हैं वो ठीक है। दूसरों के लिए कुछ करना अच्छा है लेकिन अपनी लव लाइफ को दांव पर लगाना सही नहीं है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!