Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Mar, 2022 09:15 AM
मेष- शादीशुदा लोगों को लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। साथी के साथ बहुत सारा समय व्यतित करने को
मेष- शादीशुदा लोगों को लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। साथी के साथ बहुत सारा समय व्यतित करने को मिलेगा। इधर-उधर की बातें करने की बजाय रोमांस भरी मस्ती में दिन व्यतित होगा।
वृष- आज लव लाइफ में साथी के साथ दिल की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। नीरस चल रही मैरिड लाइफ में रोमांस का अवसर मिलने वाला है। खुशियों को समेटने के लिए तैयार रहें।
मिथुन- लव लाइफ में लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें आज समाप्त होंगी। फिर से एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कर्क- दांपत्य जीवन में सुबह से चल रही तकरार शाम होते-होते समाप्त हो जाएगी। लिहाजा तनाव से राहत मिलेगी। अनमैरिड कपल्स को आज बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह- आज लव लाइफ में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। साथी आपके ऊपर शक कर सकता है। जो कभी सोचा नहीं था, वो होने की संभावना है। घबराएं नहीं जल्दी स्थिति सामान्य हो जाएगी।
कन्या- आज लव लाइफ में बहुत सारी खुशियां आएंगी। रोमांस के बहुत सारे मौके मिलेंगे। जिनका भरपूर लाभ उठाएंगे। साथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। दिन बहुत खुशनुमा रहने वाला है।
तुला- आज हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जिसे प्राप्त करके आप सारा दिन खुशी से झुमते रहेंगे। लव लाइफ में रह रहें हैं तो घरवालों से चर्चा करने के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक- मैरिड कपल्स विवाहोत्तर संबंधों से दूर रहें। जितना हो सके ऐसे रिश्ते के बारे में सोचे भी नहीं अन्यथा अपनी गृहस्थी तबाह कर लेंगे। रिलेशन में रह रहे हैं तो आज किसी अन्य विकल्प के बारे में सोच सकते हैं।
धनु- आज अपने स्वभाव पर थोड़ा ध्यान दें। पार्टनर की इच्छाओं और भावनाओं को समझें अन्यथा लंबे समय तक उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। याद रखें, कुछ काम दूसरों की खुशी के लिए भी किए जाते हैं।
मकर- आज मैरिड कपल्स साथ में पर्याप्त समय व्यतित करेंगे। घर-गृहस्थी से जुड़े बहुत सारे अहम फैसले भी लेंगे। रिलेशन में रह रहे हैं तो टेंशन रह सकती है। पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
कुंभ- लव लाइफ में रह रहे हैं तो मनमुताबिक नतीजे मिलेंगे। मन की हर आस पूरी होगी। आज मैरिड कपल सारा दिन व्यस्त रहेंगे, एक-दूसरे के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाएंगे।
मीन- आज लव लाइफ में थोड़ी-बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जो रिलेशनशिप में हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा।