लव राशिफल: तेरे-मेरे बीच में कैसा है ये बंधन...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Apr, 2022 07:46 AM

aaj ka love rashifal

मेष- लव लाइफ में आज खूब मस्ती करने वाले हैं। सारा दिन सोशल मीडिया के जरिए किसी से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- लव लाइफ में आज खूब मस्ती करने वाले हैं। सारा दिन सोशल मीडिया के जरिए किसी से प्यार भरी मस्ती होगी। जो केवल मनबहलावे का साधन होगा।

वृष- आज लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा समय है। अनमैरिड की घर पर शादी की बात चल सकती है। संभव है उन्हें मनचाहा कोई साथी मिल जाए।  

मिथुन- मैरिड लाइफ सामान्य रहेगी। अनमैरिड लोगों के लव अफेयर में आज भूचाल आ सकता है। पुराने प्रेमी या प्रेमिका का लाइफ में फिर से प्रवेश हो सकता है।

कर्क- आज सोशल मीडिया के जरिए प्रेमी के घरवालों से मिलने का मौका मिलेगा। जो बहुत रोमांचक रहने वाला है। शादीशुदा लोग खूब मस्ती करेंगे।

सिंह- साथी की सेहत में गड़बड़ी रह सकती है। जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। शाम तक सभी परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

कन्या- आज साथी को आपकी बहुत चिंता रहेगी। उनका ये व्यवहार आपके दिल की गहराईयों तक छू जाएगा। जिससे लव लाइफ आगे से भी बेहतर होगी। 

तुला- आज साथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर आपसे काफी खुश रहेंगे। ये खूबसूरत समय यादगार रहेगा।

वृश्चिक-आज काम की व्यस्तता के चलते साथी को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है वो इस बात को लेकर नाराज हो जाए।  

धनु- आज लव लाइफ में दिल की भावनाएं व्यक्त करने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें मनचाहा साथी मिल सकता है। शादी की बात भी चल सकती है।

मकर- शादीशुदा के लिए अभी समय कमजोर है। घर-परिवार में समस्या रह सकती है। रिलेशन में रह रहे लोगों में दूरी बनी रहेगी। जो नाराजगी का कारण बनेगी।

कुंभ- आज साथी किसी बात से नाराज हो सकता है। सारा दिन उन्हें मनाने में ही लगेगा। रात तक सब सामान्य हो जाएगा। संभव है कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बने।

मीन- दांपत्य जीवन में रिश्ते बेहतर होंगे। घर-परिवार की टेंशन से निजात मिलेगी, खुद के बारे में सोचने का समय मिलेगा। लव लाइफ में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!