लव राशिफल 15 नवंबर, 2020 - दिल क्या करे जब किसी से किसी को प्यार हो जाए

Edited By Jyoti,Updated: 15 Nov, 2020 11:13 AM

aaj ka love rashifal

मेष- आज आपके प्यार के सितारे बहुत बुलंद रहेंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताने को मिलेगा। जिस दौरान गलतफहमियां दूर होंगी, साथ ही साथ नज़दीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के जीवन में भी खोए प्याप के पल आज वापिस आएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष-
आज आपके प्यार के सितारे बहुत बुलंद रहेंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताने को मिलेगा। जिस दौरान गलतफहमियां दूर होंगी, साथ ही साथ नज़दीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के जीवन में भी खोए प्याप के पल आज वापिस आएंगे।
मंत्र- वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम।।

वृष- इश्क में आज अपने आप को भूल जाएंगे। सारा दिन अपने पार्टनर के ख्याल आज आपके दिल की बेचैनी को बढ़ाएंगे। पार्टनर से मिलने के अवसर को आज बिल्कुल नहीं खोने देंगे। बल्कि पार्टनर की बाहों में दिन बिताना चाहेंगे।
मंत्र- वृन्दावनेश्वरी राधा कृष्णो वृन्दावनेश्वर:। 
जीवनेन धने नित्यं राधाकृष्णगतिर्मम।।

मिथुन- आपके प्रेम जीवन में आज कुछ तकरार भरे पले रहेंगे। एक-दूसरे से दूरी आपके रिश्ते को और खराब कर सकती है। ध्यान रखें कोई ऐसी बात न करें, जिससे रिश्ता और खराब हो जाएगा। 
मंत्र- महामायाजालं विमलवनमालं मलहरं, सुभालं गोपालं निहतशिशुपालं शशिमुखम। 
कलातीतं कालं गतिहतमरालं मुररिपुं

कर्क- इस राशि के जिन लोगों में आपसी खिट्-पिट्ट चल रही थी, आज उनके लिए दिन अच्छे परिणाम लाया है। आपसी मतभेद तो खत्म होंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताने को मिलेगा। संभव हो तो एक दूसरे को कोई छोटा-मोटा उपहार ज़रूर भेंट करें। 
मंत्र- कृष्ण गोविंद हे राम नारायण, श्रीपते वासुदेवाजित श्रीनिधे। 
अच्युतानन्त हे माधवाधोक्षज, द्वारकानायक द्रौपदीरक्षक।।

सिंह- इस राशि के जो जातक शादीशुदा है, उनको आज अपने पार्टनर की तरफ़ से कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसे सुनने को बाद आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। तो वहीं जो लोग प्रेम में आज उनकी शादी की बात चल सकती है। 
मंत्र- अधरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं हसितं मधुरं। 
हृदयं मधुरं गमनं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्।। 


कन्या- पार्टनर का बिगड़ता स्वास्थ्य आज आपको चिंतित कर सकता है। मगर ध्यान रखें अपनी चिंता को पार्टनर के सामने जाहिर न होने दें। क्योंकि आगे का समय आपके लिए अच्छा है। जीवनसाथी के सेहत के साथ-साथ रिश्ते भी बेहतर होंगे। 
मंत्र- ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपपूर्णतमाय स्वाहा

तुला- अगर आपके मन में कई दिनों से कोई बात है, जिसे पार्टनर को कहने में आपको संकोच कर रहे थे। आज वो बात करने में आप सफल होंगे। पार्टनर आपको समझेगा। इस राशि के पुरुष आज अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे उनकी सारी थकान दूर होगी।
मंत्र- ऊं गोवल्लभाय स्वाहा

वृश्चिक- इस राशि को जो लोग शादीशुदा है, उन्हें आज अपने दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होने वाली है। रिश्ते इतने मज़बूत होंगे कि आपको हर तरफ़ से सुकून ही सुकून मिलेगा। इस राशि के प्रेमियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा, वाणी पर निंयत्रण रखें। 
मंत्र-   ऊं क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नम: 

धनु- आप अपने परिवार को बढ़ाने का सोच सकते हैं। मगर घर के सदस्यों द्वारा किसी बात पर तनाव मिलने के कारण फिलहाल परिवार को बढ़ाने के लिए आपसी सहमति नही हो पाएगी। प्रेमी आज एक दूसरे को रोज़ की तुलना में अधिक समय देंगे। 
मंत्र- गोकुलनाथाय नम:

मकर- इस राशि के प्रेमियों को आज एक-दूसरे की याद सताएगी। मगर अपने दिल की बात एक दूसरे को कहेंगे नहीं। समय की कमी के कारण लाख कोशिश के बाद अपने पार्टनर से बात नहीं कर पाएंगे। रात तक आपकी बेचैनी बढ़ जाएगी, जिस कारण नींद भी नहीं आएगी। 
मंत्र- ऊं श्री कृष्णाय नम:

कुंभ- इस राशि के जो लोग अपने घर पर अपनी प्रेम के बारे में बताना चाह रहे हैं, तो आज बता सकते हैं, हो सकता है नतीजा आपके पक्ष में आए। इतना ही नहीं सितारा प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से बेहद अच्छा मालूम हो रहा है, शादी तक फाईनल हो सकती है। 
मंत्र- ऊं नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात 

मीन- जो लोग आज अपने पार्टनर से मिलने वाले हैं, उनके लिए आज का दिन सरप्राईज़ से भरा हो सकता है। क्योंकि आपका पार्टनर दिन को यादगर बनाने में अपने पूरी जान लगा देगा। इससे आपके रिश्ते प्यार अधिक बढ़ेगा। 
मंत्र- ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपपूर्णतमाय स्वाहा

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!