आषाढ़ मास: सपनों को हकीकत में बदलना है तो राशिनुसार करें ये उपाय

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2019 12:32 PM

aashad mass 2019

आषाढ़ का महीना आरंभ हो गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस माह को वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है। इस वर्ष आषाढ़ एक नहीं बल्कि 2 होंगे। पहला आषाढ़ 3 जून से 2 जुलाई और दूसरा  3 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आषाढ़ का महीना आरंभ हो गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस माह को वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है। इस वर्ष आषाढ़ एक नहीं बल्कि 2 होंगे। पहला आषाढ़ 3 जून से 2 जुलाई और दूसरा  3 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगा। चार्तुमास भी 4 महीने का न होकर 5 महीने का होगा। ज्योतिष विद्वानों का कहना है 5 महीनों तक सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहेगा। गुरु और शुक्र के उदय व अस्त होने के कारण तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। ये मास बहुत पवित्र माना जाता है। अत: सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आषाढ़ मास के दौरान राशिनुसार करें ये उपाय-

PunjabKesari Aashad Mass 2019

मेष राशि वाले गाय को हरे मूंग खिलाएं, इससे सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष राशि वाले छोटे बच्चों या कन्याओं को मिश्री दान करें, इससे पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलती है।

मिथुन राशि वाले देवी के निमित्त तगर से धूप करें।

कर्क राशि वाले लाल कपड़े में बेलफल बांधकर घर में पूरे आषाढ़ मास तक रखें, उसके बाद जलप्रवाह कर दें।

सिंह राशि वाले देवी के निमित्त लाल चंदन चढ़ाकर रोज़ाना तिलक करें।

कन्या राशि वाले पक्षियों को गेहूं खिलाएं।

PunjabKesari Aashad Mass 2019

तुला राशि वाले देवी पर लाल मसूर चढ़ाकर किसी सुहागिन महिला को दान करें, इससे जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि वाले पूरे आषाढ़ मास में तुलसी के निमित्त तेल का दीपक करें।

धनु राशि वाले देवी के मंदिर में घी और सिंदूर मिलाकर दीपक करें, इससे लव लाइफ बेहतर होगी। 

मकर राशि वाले अशोक के पत्तों की माला विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

कुंभ राशि वाले गरीब बच्चों में कुछ मीठी चीज़ों का दान करें।

मीन राशि वाले तांबे के लोटे में गेहूं भरकर लोटे को लाल कपड़े से ढ़ककर किसी गरीब को दान करें।

अगर आप इन उपायों को करते हैं तो आपकी लाइफ की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

PunjabKesari Aashad Mass 2019

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!